एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सांसदी जाने पर दिव्या मदेरणा ने तोड़ी चुप्पी, ओम बिरला के फैसले पर उठाए सवाल

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने पर कांग्रेस जगह- जगह विरोध प्रदर्शन कर नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथों ले रही है. इस बीच, ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने प्रतिक्रिया दी है.

Divya Maderna Raction on Rahul Gandhi Disqualification: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता समाप्त कर दी. इसके बाद से ही देश में सियासत गर्माई हुई है. कांग्रेस नेता लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप लगा रहे हैं.

देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच राजस्थान की दबंग और तेज तर्रार कांग्रेस (Congress) नेता और ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) की प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी (BJP) पर हमलावर मदेरणा ने राहुल गांधी की सांसदी समाप्त करने पर सवाल उठाए हैं.

'असुरक्षित महसूस कर रही बीजेपी'
ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने ट्वीट कर लिखा, "भारत के संविधान का अनुच्छेद 102 (1) उन प्रावधानों का उल्लेख करता है, जिनके आधार पर संसद के किसी सदस्य की सदस्यता समाप्त की जाती है. जबकि अनुच्छेद 103 (1) स्पष्ट रूप से कहता है कि अनुच्छेद 102 (1) में उल्लेखित आधारों पर किसी सदस्य की सदस्यता राष्ट्रपति द्वारा चुनाव आयोग की राय के आधार पर समाप्त होगी.

राहुल गांधी जी की सदस्यता समाप्त करने में न राष्ट्रपति और न ही चुनाव आयोग पिक्चर में है. सीधा लोकसभा अध्यक्ष ने ही निर्णय ले लिया. इससे बीजेपी की बदले की राजनीति का पता चलता है और यह भी साफ है कि बीजेपी राहुल गांधी जी से किस हद तक असुरक्षित महसूस कर रही है." दिव्या ने ट्वीट के साथ संविधान की प्रतियां भी पोस्ट की है.

क्यों गई राहुल गांधी की सदस्यता?
जानकारी के लिए बता दें कि 'मोदी सरनेम' को लेकर किए गए कॉमेंट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ साल 2019 में मानहानि का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में सूरत की एक कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए गुरुवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई. हालांकि, सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को जमानत भी मिल गई.

Bharatpur: कांग्रेस का सत्याग्रह, कहा- 'राहुल की आवाज दबाने की हो रही कोशिश, अडानी पर सवाल पूछने की मिली सजा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget