एक्सप्लोरर

Rajasthan: पंजाब प्रभारी से हटाए जाने के बाद हरीश चौधरी को अब साउथ में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्या हैं इसके मायने

Harish Chaudhary News: कुछ दिन पहले कांग्रेस ने हरीश चौधरी को पंजाब प्रभारी के पद से हटा दिया था. अब उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए साउथ के महत्वपूर्ण 6 राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है.

Rajasthan News: बायतु से कांग्रेस के विधायक हरीश चौधरी को शुक्रवार को कांग्रेस ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. जिसकी चर्चा राजस्थान के सियासत में खूब हो रही है. पहली बार राजस्थान से कांग्रेस के किसी विधायक को साउथ में लोकसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. दरअसल, हरीश चौधरी के बहाने कांग्रेस दक्षिण में किसानों को खुश करना चाहती है. पंजाब में कांग्रेस के लंबे समय तक प्रभारी रहने वाले हरीश चौधरी से पार्टी ज्यादा उम्मीद रख रही है और भरोसा जता रही है. 

एक तरह जहां राजस्थान में हरीश चौधरी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की चर्चा थी.वहीं अब उन्हें लोकसभा चुनाव तक दक्षिण में व्यस्त कर दिया गया है. 

हरीश चौधरी को बनाया स्क्रीनिग कमेटी का चेयरमैन
पूर्व मंत्री व बायतु विधायक हरीश चौधरी को साउथ के चार राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा उम्मीदवार चयन के लिए बनाई स्क्रीनिग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है. तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्ष्यद्वीप और पुडुचेरी क्लस्टर का चेयरमैन बनाया गया है. ये वो राज्य हैं जहां पर कांग्रेस बेहद मजबूत है. तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार है. यहां लोकसभा चुनाव के लिए हरीश चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं. 

क्या हैं इसके मायने ? 
हरीश चौधरी को मिली इस नई जिम्मेदारी को लेकर उनके समर्थक बेहद खुश है. उनका कहना है कि यह तो एक बड़ा संकेत है कि आने वाले दिनों में हरीश चौधरी को कांग्रेस राजस्थान में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. प्रदेश अध्यक्ष से लेकर  नेता प्रतिपक्ष तक का सफर तय हो सकता है. जहां एक तरफ हरीश चौधरी लगातार अशोक गहलोत की सरकार में आंदोलन करते रहे वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने चुनाव खत्म होने के बाद हरीश चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है. चौधरी ऐसे नेता है जिन पर न तो अशोक गहलोत गुट का कोई ठप्पा है और न ही सचिन पायलट के गुट की कोई छाप है. ऐसे में उन्हें कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ाना चाहती है. दरअसल, हरीश चौधरी लोकसभा सांसद और विधायक दोनों रह चुके हैं. ऐसे में कांग्रेस उन्हें एक सुलझे हुए नेता के तौर पर देख रही है.

यह भी पढ़ें: Riteshwar Maharaj Interview: 'वैचारिक स्तर पर उन्हें उन्नत होने की जरूरत...', राम मंदिर पर कांग्रेस के बयान पर बोले रितेश्वर महराज

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget