एक्सप्लोरर

Pulwama Attack 2019: एक साल पहले ही हुई थी रोहिताश की शादी, 3 महीने पहले बने थे पिता, शहादत पर रो उठा था पूरा राजस्थान

Pulwama Attack: जयपयर शहर से कुछ किमी दूर शाहपुर के जाबांज रोहिताश लांबा के शहीद होने की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया था. शहीद के एक दोस्त ने बताया कि रोहिताश उनका जिगरी दोस्त था.

Pulwama Attack Anniversary: 14 फरवरी को पुलवामा हमले की चौथी बरसी है. इस दिन गोविन्दपुर बासड़ी के लाल रोहिताश लांबा उन सीआरपीएफ वीर जवानों में शामिल थे जो पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे. उन्हें आज जयपुर ही क्यों, पूरा देश याद कर रहा है. शहीद हुए जयपुर के रोहिताश लांबा का जन्म 14 जून 1991 को गोविंदपुर बासड़ी गांव में हुआ था. काफी मेहनत के बाद रोहिताश लांबा 2011 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे. शहीद रोहिताश लांबा (76 बटालियन) में तैनात थे. जब लाम्बा शहीद हुए थे तो उसके तीन महीने पहले ही वो पिता बने थे. 

फरवरी 2019 में हमले से पहले ही वह घर होकर आए थे. बहुत सारी यादें उनके घर के लोगों के पास हैं. जाते समय वह परिजनों से जल्द वापस आने की बात कह कर गए थे. जानकारी के अनुसार, सुबह जैसे ही शहीद लांबा का पार्थिव देह पहुंचा तो पूरा गांव बहादुर बेटे के अंतिम दर्शन करने और अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा था. उस दौरान रोहिताश लांबा की शवयात्रा में शहर के हजारों लोग शामिल हुए थे 

शाहपूरा के लाल को खोया देश ने
जयपयर शहर से कुछ किमी दूर शाहपुर के जाबांज रोहिताश लांबा के शहीद होने की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया था. शहीद के एक दोस्त ने बताया कि रोहिताश उनका जिगरी दोस्त था. दोस्त ने बताया था कि रोहिताश की पत्नी ने तीन महीने पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था. अभी शादी को एक साल हुआ था. रोहिताश की शहादत सुन पूरा प्रदेश सदमें और आक्रोश से भर गया था. उनके दोस्तों ने अपनी-अपनी बातें उस समय मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से रखी थी.

शहादत के समय महज तीने महीने का था बेटा 
परिजनों ने बताया था जब रोहिताश शहीद हुए थे तब उनका बेटा ध्रुव मात्र तीन महीने का था. अब वो लगभग चार साल हो गया है. वह भी सेना में बड़ा अफसर बनने का सपना देख रहा है. उस दौरान ध्रुव को जब पिता की तस्वीर दिखाई गई थी तो पहचान भी नहीं पाया था. रोहिताश के दोस्तों ने उस तीन महीने के बच्चे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. एक बेहद नवजात की तस्वीर को देखकर सभी की आँखें भर आई थी. जब फोटो शेयर हुई थी तो ध्रुव मात्र दो दिन का था. अभी लोग रोहिताश के उस दिन को भूल नहीं पाए हैं. जयपुर हो राजस्थान सभी जगह रोहिताश के लिए आवाज उठी थी. पूरा प्रदेश गमगीन हो गया था.

यह भी पढ़ें: Pulwama Attack 2019: पुलवामा हमले के शहीद की पत्नी का छलका दर्द, कहा- '... इसलिए बेटे को सेना में नहीं भेजूंगी'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget