एक्सप्लोरर

Pulwama Attack 2019: पुलवामा हमले के शहीद की पत्नी का छलका दर्द, कहा- '... इसलिए बेटे को सेना में नहीं भेजूंगी'

Rajasthan News: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को देश भावभीनी श्रंद्धाजलि दे रहा है. हाड़ौती संभाग में शहीद परिवार को वादे के नाम पर अब तक छला गया है. चौथी बरसी पर पत्नी ने दर्द बयान किया.

Pulwama Terror Attack Anniversary: राजस्थान के हाड़ौती संभाग में शहीद परिवार को सरकारी घोषणा पूरी होने का इंतजार है. पुलवामा हमले में शहादत के चार साल बाद भी जांबाज सिपाही हेमराज मीणा की प्रतिमा नहीं लगी है. शहीद हेमराज मीणा के परिवार ने सरकार और स्थानीय विधायक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है.

1 जुलाई 1976 को जन्मे हेमराज मीणा 15 मार्च 2001 को भारतीय अर्धसैनिक बल का हिस्सा बने. सीआरपीएफ के कई ऑपरेशन में उन्होंने साहसिक कारनामा दिखाया. 14 फरवरी 2019 पुलवामा हमले में हाड़ौती संभाग के वीर सपूत वीरगति को प्राप्त हो गए.

कब पूरी होगी शहादत पर की गई सरकारी घोषणा?

शहीद की याद में सरकारी नुमाइंदों की तरफ से सिपाही हेमराज मीणा की प्रतिमा लगाने का वादा किया गया. चार साल में सरकारी वादे के पूरा नहीं होने पर शहीद परिवार का दर्द छलका है. शहीद परिवार की केवल एक मांग है अदालत चौराहे पर हेमराज की प्रतिमा लगाई जाए. शहीद हेमराज मीणा की पत्नी मधुबाला ने बताया कि पति की इच्छा थी कि बेटा सेना में जाए, लेकिन अब मैं नहीं भेजना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि शहीद को महज शहादत पर सम्मान मिलता है, उसके बाद कोई पूछने वाला नहीं होता.

हाड़ौती के लाल की अब तक नहीं लग पाई प्रतिमा 

मैं एक प्रतिमा को लगाने के लिए दर-दर भटक चुकी हूं, कोई सुनवाई नहीं हुई. पत्नी बताया कि पति हेमराज को बचपन से सेना में जाने का शौक था. छुट्टियों में घर आने पर भी देश सेवा की बात करते थे. मधुबाला की मांग है कि हेमराज मीणा ने जिस स्कूल में पढ़ाई की थी, उस स्कूल का नाम भी शहीद के नाम पर रखने से नौनिहालों को देशभक्ति की सीख बचपन से मिलेगी.

उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शहीद मीणा की मूर्ति को अंतिम संस्कार वाली जगह पर लगाया, बाकी सरकार की ओर से की गई घोषणाओं के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है. शहीद हेमराज मीणा के परिवार में पिता हरदयाल मीणा, मां रतन बाई, 22 वर्षीय बड़ी बेटी रीना, 19 वर्षीय बेटी अंतिमा, 17 वर्षीय बेटा अजय मीणा और छोटा बेटा ऋषभ मीणा शामिल हैं. 

Rajasthan: CI विष्णुदत्त विश्नोई सुसाइड केस में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, विधायक कृष्णा पूनिया के खिलाफ वारंट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget