एक्सप्लोरर

NEET UG-2023: 3 जून के बाद जारी हो सकती हैं प्रोविजनल उत्तर तालिकाएं, जानें कब तक आ सकता हैं रिजल्ट

Medical Entrance: मणिपुर में नीट-यूजी,2023 की परीक्षा 3 से 5-जून के मध्य प्रस्तावित है. 7-मई को हुई नीट-यूजी, 2023 की परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर-तालिकाएं जून के प्रथम सप्ताह में आ सकती हैं.

NEET UG-2023 News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार मणिपुर राज्य में नीट-यूजी,2023 की परीक्षा का आयोजन 3 से 5-जून के मध्य प्रस्तावित है. ऐसे में देशभर में गत 7-मई को आयोजित की गई नीट-यूजी, 2023 की परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर-तालिकाएं जून के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है. उन पर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद इस प्रतियोगी परिक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा. इस साल देश के 695 मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस की एक लाख छह हजार से अधिक सीटों पर नामांकन होगा. मणिपुर में हुई हिंसा की वजह से वहां सात मई को परीक्षा नहीं हो पाई थी.

आपत्तियां दर्ज करने के लिए विद्यार्थियों को एक निश्चित समय सीमा दी जाएगी
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि प्रोविजनल उत्तर तालिकाओं पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए विद्यार्थियों को एक निश्चित समय सीमा दी जाएगी, उसके बाद दर्ज की गई आपत्तियां विशेषज्ञों द्वारा स्वीकृत अथवा स्वीकृत की जाएंगी.इसके आधार पर फाइनल उत्तर-तालिकाएं और परीक्षा परिणाम जारी किया जा सकेगा.देव शर्मा ने बताया कि 3 से 5 जून के मध्य मणिपुर में परीक्षा आयोजन के पश्चात जून के द्वितीय सप्ताह में परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की संभावना है.याद रहे कि असामान्य परिस्थितियों के कारण मणिपुर में 7 मई को नीट-यूजी,2023 की परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा सका था.

695-मेडिकल संस्थान, 1 लाख 6 हजार 333 एमबीबीएस सीटें 
देव शर्मा ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) नई दिल्ली की ओर से हाल ही में जारी किए गए एमबीबीएस-सीटों के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में 695-मेडिकल संस्थानों में 1 लाख 6 हजार 333 एमबीबीएस सीटें आवंटन के लिए उपलब्ध हैं.कोविड पूर्व वर्ष-2019 के नेशनल मेडिकल कमीशन-एनएमसी नई,दिल्ली के आंकड़ों पर नजर डाले जाए तो ज्ञात होता है कि उस समय देश के 497-मेडिकल संस्थानों में 60 हजार 680 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध थीं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: सीएम गहलोत का 'मिशन बाड़मेर', जाटलैंड को देंगे ये बड़ी सौगातें, जानें क्या है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget