एक्सप्लोरर

Rajasthan: 5 साल में करोड़पति हुआ परिवार, शुरू किया था ऐसा व्यापार कि पुलिस के हत्थे चढ़े बाप-बेटे

Rajasthan Crime News: अफीम की तस्करी करते हुए पांच साल में इन आरोपियों ने करोड़ों की प्रॉपर्टी, 3 कार, 5 मोटरसाइकल और काफी कैश जमा कर लिया है. मुखबिर की सूचना पर इस तस्करी का खुलासा हो सका.

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ में पुलिस ने एक पिता और दो बेटों के खिलाफ कार्रवाई की है. ये दोनों पांच साल पहले तक एक-एक रुपये के मोहताज थे, लेकिन अब अचानक लग्जरी लाइफ जीने लग गए, यानी एकदम से करोड़पति बन गए. ये देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और प्रतापगढ़ जिले के अरनोद पुलिस थाना ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को इनके लग्जरी लाइफ जीने पर शंका हुई थी, जिसके बाद उनपर निगरानी रखी जाने लगी. गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने चार पहिया गाड़ियां, दो पहिया वाहन, लाखों में कैश और अवैध सामग्री भी जब्त की. 

प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी अफीम तस्करी का काम करते थे. अरनोद थाना अधिकारी के नेतृत्व में अफीम तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें बाप और दो बेटे शामिल हैं. इनके पास से 3 किलो अवैध अफीम, 3 कार और 5 मोटरसाइकिल के साथ 14 लाख रुपये नगद बरामद हुए हैं.

मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए तस्कर
एसपी अमित कुमार ने बताया कि अरनोद थाना अधिकारी मुंशी मोहम्मद को मुखबिरी के जरिए सूचना मिली कि आरोपी कमलेश बैरागी अपनी कार से अवैध अफीम लेकर जाने वाला है. सूचना पर एसएचओ अरनोद ने फोर्स के साथ वीरावली पहुंच आरोपी कमलेश, शैलेंद्र और पिता विष्णु बैरागी की तीनों कारों में से तीन किलो अवैध अफीम बरामद की. इसके अलावा इनके कब्जे से दो देसी पिस्टल, तीन कारतूस और 14 लाख रुपये नगद मिले, जो अफीम की खरीद फरोख्त के पैसे हैं. 

साथ ही मौके पर मिले पांच मोटरसाइकिल के बारे में तीनों से पूछा गया तो सही से जवाह न देने पाने की वजह से पांचों ही मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया. पुलिस ने इनके कब्जे से एक हिसाब की डायरी भी जब्त की है. डायरी में करोड़ों रुपयों की लेनदेन का हिसाब लिखा हुआ है. पुलिस की ओर से केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

5 साल में करोड़ों की अवैध प्रॉपर्टी खड़ी की
एसपी का कहना है कि पीपलखूंट एरिया में आरोपियों का एक कॉम्प्लेक्स है. इसके अलावा इन्होंने प्रॉपर्टी खड़ी की है जो प्रथम दृष्टया अफीम के कारोबार से ही जुड़ी हुई है. आगे अनुसंधान कर इनके सीज करने की भी कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि दोनों बेटे और पिता ने 5 साल में अवैध तस्करी से करोड़ो रुपयों की प्रॉपर्टी बना ली है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections: पूर्वी राजस्थान में एक ही दिन में वसुंधरा राजे और किरोड़ी लाल ने क्यों दिखाई ताकत? दिल्ली तक दिए सियासी संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget