एक्सप्लोरर

Rajasthan: क्या कांग्रेस आलाकमान ने सीएम गहलोत को दिया फ्री हैंड? मौजूदा सियासी हालात से लग रहे कयास

Rajasthan Politics: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोप के बाद सचिन पायलट की चुप्पी उनके समर्थकों में बेचैनी पैदा कर रही है. वहीं दोनों नेताओं के बीच जारी सियासी तकरार से हलचल बढ़ गई है.

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों बाद होने जा रहे हैं. कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी समेत अन्य दल चुनावी मोड में आ चुके हैं. जहां कांग्रेस पार्टी सत्ता मैं दोबारा लौटने का दावा कर रही है, वहीं बीजेपी में सत्ता पाने की बेचैनी साफ देखी जा रही है. चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. 

अटैकिंग मोड में सीएम गहलोत
राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत चुनाव से पहले फ्रंट फुट पर अटैकिंग मोड में खेलते नजर आ रहे हैं. अपने विरोधियों व विपक्ष पर खुलकर हमला बोल रहे हैं. राजस्थान के सियासी हल्कों में ये चर्चा है कि क्या आलाकमान की ओर से फ्री हैंड मिल चुका है? सीएम गहलोत ने रविवार को एक तीर से चार सटीक निशाने साधे जिसको लेकर राजस्थान की राजनीति में भूचाल आ गया है.

2020 की घटना का किया जिक्र
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गीजगढ़ सिकंदरा के दौसा में एक सभा को संबोधित करते हुए फ्लैशबैक 2020 एक बार फिर दोहराने से बीजेपी व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में हड़कंप मच गया है. सीएम अशोक गहलोत ने 2020 में पायलट गुट की बगावत के दौरान राजस्थान की गहलोत सरकार को गिरने से बचाने में वसुंधरा राजे व कैलाश मेघवाल की सक्रिय भूमिका रही थी. इसी कारण से राजस्थान में सरकार नहीं गिरी?

पायलट ने साधी चुप्पी
वहीं सीएम गहलोत लगातार सचिन पायलट व उनके सहयोगियों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर सरकार गिराने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं. वहीं सचिन पायलट की चुप्पी पायलट समर्थकों को परेशान कर रही है. सोशल मीडिया पर अब इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई है. पायलट की चुप्पी के पीछे आखिर क्या राज है.

गौरतलब है कि राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान पिछले 4 सालों से जारी है. शनिवार को बाड़मेर में वीरेंद्र धाम के लोकार्पण के दौरान सचिन पायलट अपने गुट के 12 विधायक व चार मंत्रियों के साथ शक्ति प्रदर्शन करने पहुंचे थे. लेकिन अशोक गहलोत के लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर कुछ भी नहीं बोले. 

सीएम ने लगाया बड़ा आरोप
सीएम गहलोत अपने लोगों को इतना तक कह चुके हैं कि गृहमंत्री अमित शाह व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से आप लोगों ने रुपए लिए हैं. तो उनको वापस लौटा दो वह बहुत खतरनाक लोग हैं वह आपको डर आएंगे धमकाएंगे. आप लोगों ने रुपए खर्च कर लिए हैं तो हमें बता दीजिए एआईसीसी की ओर से हम आपकी मदद करवा देंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका! शहरी स्थानीय निकाय उपचुनाव में BJP ने जीती इतनी सीटें

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget