एक्सप्लोरर

PM Modi in Jaipur: पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 सीटें जीतने का दिया मंत्र, BJP ऑफिस में दो घंटे तक की बैठक

PM Modi Jaipur Visit: पीएम मोदी का केंद्र सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा और 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी पर जोर रहा.

PM Narendra Modi in Jaipur: राजस्थान भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आने वाले नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं. ऐसे में यहां पर सभी कार्यकर्ताओं में जोश था. सुबह से लेकर रात नौ बजे तक कार्यकर्ता कार्यालय पर डटे रहे. यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब तीन घंटे का समय दिया. इस दौरान उन्होंने करीब दो घंटे तक सभी विधायकों-मंत्रियों से परिचय प्राप्त किया और भोजन के बाद राज भवन निकल गए. 

प्रधानमंत्री ने नई सरकार को गुड गवर्नेंस का संदेश दिया और इस बात पर जोर दिया कि सरकार चलाते समय अहंकार का भाव ना रहे. आम आदमी के कल्याण के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है इस पर लगातार काम किया जाए. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर अभी से काम करने की लिए भी संदेश दिया है. 

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं. उन्हें जीतने के लिए प्रधानमंत्री ने अभी से लग जाने के लिए बीजेपी नेताओं, विधायकों और मंत्रियों को कह दिया है. इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, उन्हें बताने और लोगों को लाभ देने तक की बात कही है. 

राम मंदिर का दिया जोर 
इसके साथ ही केंद्र सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा और 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी पर भी प्रधानमंत्री का जोर रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ही पार्टी पदाधिकारी विधायकों और मंत्रियों के साथ डिनर किया है. डिनर में श्री अन्न यानी मोटे अनाज जैसे बाजरा मक्का जौ आदि से बने व्यंजन जैसे बाजरे की रोटी, खिचड़ी आदि रखे गए थे. 

ये विधायक नहीं पहुंच पाए 
विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़, करणपुर सुरेंद्र पाल टीटी और वासुदेव देवनानी बैठक में शामिल नहीं हुए. हालांकि, वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद में पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सकते. वहीं सुरेंद्र पाल टीटी के चुनाव होने के कारण वह बैठक में नहीं पहुंच सके.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Ministers Portfolios: राजस्थान सरकार में विभागों का बंटवारा, मेवाड़ के तीन मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget