एक्सप्लोरर

Ajmer News: पीएम मोदी के अजमेर दौरे की तैयारियां तेज, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने किया सभास्थल का भूमिपूजन

PM Modi Rajasthan Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के साथ 10 सदस्यों की समिति सभास्थल की व्यवस्थाओं को देख रही है.

PM Modi Ajmer Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को अजमेर जनसभा होने वाली है. वहीं इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ सभास्थल का विधिवत रूप से भूमि पूजन कर तैयारियां शुरू कर दी हैं. पीएम मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर अजमेर के 'कायड विश्राम स्थली' में जनसभा आयोजित होगी. इसको लेकर आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया. 

भूमिपूजन के बाद बैठक में लिया हिस्सा
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सभास्थल के भूमिपूजन के बाद अजमेर शहर बीजेपी कार्यसमिति बैठक में भाग लिया. जिसमें उन्होंने 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई और केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी. नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के साथ 10 सदस्यों की समिति सभास्थल की व्यवस्थाओं को देख रही है.

भूमि पूजन के दौरान इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, श्रवण सिंह बगड़ी सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे.

अजमेर में जनसभा के कई मायने
अजमेर संभाग राजस्थान के मानचित्र में ठीक मध्य में स्थित है. पार्टी सबसे पहले यही से चुनावी बिगुल बजाना चाहती है. पिछले चुनावों में भी पीएम मोदी ने अजमेर से ही रणभेरी बजाई थी. इसके अलावा अजमेर में जनसभा के जरिए नागौर, जयपुर और टोंक की कमजोर सीटों पर बीजेपी को वापसी की पूरी उम्मीद है. अगर अजमेर संभाग की बात करें तो फिलहाल बीजेपी और कांग्रेस विधानसभा सीटों के आंकड़ों के गणित में बराबर है, लेकिन टोंक और नागौर में बीजेपी पिछड़ गई इसलिए अबकी बार बीजेपी यहां से बढ़त बनाना चाहेगी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: 'आखिर वे कौन अधिकारी हैं जो सोना लेने के लिए मशहूर हैं', बीजेपी अध्यक्ष ने किसके लिए कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget