एक्सप्लोरर

PM Modi Rajasthan Visit: अब 27 जुलाई को सीकर में जनसभा करेंगे पीएम मोदी, किसानों को साधने के लिए क्या है BJP की तैयारी?

Rajasthan Elections: सीकर जिला स्टेडियम में पीएम मोदी का कार्यक्रम होगा जहां पर किसान बड़ी संख्या में जुटेंगे. वर्ष 2023 में सीकर में पीएम मोदी की यह पहली जनसभा होगी.

PM Modi News: पीएम नरेन्द्र मोदी राजस्थान के सीकर में 27 जुलाई को जनसभा को सम्बोधित करेंगे. इसके लिए आज केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने दौरा किया है. वहां पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है. पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिराम रणवां ने बताया कि सीकर में पीएम (pm narendra modi) की जनसभा की पूरी तैयारी हो रही है. जहां देश भर के किसानों के खाते में सीधे किसान सम्मान निधि (kisan samman nidhi) भेजी जाएगी.

इस जन सभा में कुल 3 लाख लोगों के आने की व्यवस्था की जा रही है. 27 जुलाई के दिन के पीछे कोई ख़ास वजह नहीं है. सीकर जिला स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन होगा जहां पर किसान बड़ी संख्या में जुटेंगे. हालांकि, राजस्थान बीजेपी कार्यालय अभी इस डेट पर कोई हामी नहीं भर रहा है. वहां पर कोई अधिकृत रूप से कोई जवाब नहीं दिया गया है. 

शेखावाटी के बहाने किसानों पर नजर 

पीएम नरेंद्र मोदी की इस जनसभा के द्वारा राजस्थान और हरियाणा के किसानों को साधने का प्रयास किया जायेगा. क्योंकि, यहां से किसानों के साथ ही साथ कई निशाने साधे जाएंगे. सीकर में पिछली बार बीजेपी का खाता नहीं खुला था.

सीकर की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से गोविंद सिंह डोटासरा विधायक हैं. कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर डोटासरा ने बीजेपी पर खूब हमला बोला है. इस जिले में बीजेपी इसलिए तैयारी अधिक मजबूती से कर रही है कि क्योंकि यहां पर बीजेपी के लिए चुनौती बड़ी है. प्रदेश को साधने के लिए योजना बनाई जाएगी. 

वर्ष 2023 में सीकर में पीएम की पहली जनसभा

वर्ष 2023 में सीकर में पीएम की पहली जनसभा है. यहां पर राजस्थान बीजेपी के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे. मगर किसान झुंझुनू और सीकर जिले के ही यहां पर रहेंगे. इसमें नागौर की दो विधान सभा के किसानों को फोकस किया गया है. नागौर जिले की दो विधान सभा सीटें डीडवाना और नावां विधान सभा के लोगों को यहां पर लाया जाएगा.   

स्थल का निरीक्षण हुआ 

पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिराम रणवां ट्वीट किया है कि वीरों की धरती शेखावाटी सीकर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिनांक 27 जुलाई 2023 को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हेलीपैड व सभा स्थल का जायजा लिया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती के साथ बीजेपी जिला पदाधिकारी मौजूद रहे. 

इसे भी पढ़ें: Bharatpur: पुलिस कस्टडी में आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश, लकड़ी से काटा गला, अस्पताल में भर्ती

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget