एक्सप्लोरर

अजमेर शरीफ दरगाह के लिए PM मोदी की भेजी चादर पर रोक लगाने की मांग, कल कोर्ट में सुनवाई

Ajmer Dargah News: ख्वाजा की दरगाह को शिव मंदिर होने का दावा करने वाले विष्णु गुप्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री पद द्वारा चादर भेजने से हमारा केस प्रभावित होगा. इसलिए चादर भेजने पर रोक लगनी चाहिए.

Rajasthan News: अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से चादर पेश की होनी है, लेकिन इससे पहले हिंदू सेना ने अजमेर जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल कर पीएम मोदी की तरफ से पेश होने वाली चादर पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.

प्रधानमंत्री द्वारा अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर भेजने के खिलाफ हिंदू सेना की अर्जी पर शनिवार (4 जनवरी) को सुबह दस बजे सुनवाई होगी. अजमेर के सिविल जज मनमोहन चंदेल की अदालत में इस पर सुनवाई की जाएगी. दरअसल, ख्वाजा की दरगाह को शिव मंदिर का दावा करने वाले विष्णु गुप्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री पद द्वारा चादर भेजने से हमारा केस प्रभावित होगा इसलिए तत्काल चादर भेजने पर रोक लगनी चाहिए.

अजमेर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू चार जनवरी को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ पर पेश करेंगे. उससे पहले अजमेर में जिला प्रशासन मुस्तैद है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात हैं. अजमेर के डिविजनल कमिश्नर महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बेहतरीन इंतजाम किए हैं, ताकि किसी तरह असुविधा न हो.

अजमेर रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल ने बताया लगभग पांच हजार पुलिसकर्मियों को यहां पर तैनात किया गया है. सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जाएगी. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के आगमन के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. 

निजामुद्दीन दरगाह चादर लेकर पहुंचे रिजिजू
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के लिए भेजी गई चादर को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शुक्रवार सुबह निजामुद्दीन दरगाह लेकर पहुंचे. यहां दरगाह कमेटी के लोगों ने उनका स्वागत किया. दरगाह पर हाजिरी लगाने के बाद संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के लिए चादर सौंपी है और उसे ही लेकर आज हम निजामुद्दीन दरगाह आए हैं. यहां से अजमेर के लिए रवाना होंगे. 

'देश में अमन रहे यही पीएम का संदेश'
उन्होंने कहा, "मैंने दरगाह में सभी लोगों से मुलाकात की और देश के लिए दुआ भी की. प्रधानमंत्री मोदी का संदेश है कि देश में भाईचारा रहे और साथ ही अमन-चैन बना रहे. यही संदेश लेकर आज हम अजमेर के लिए रवाना हो रहे हैं."

ये भी पढ़ें

Jaipur Accident: जयपुर में कीर्तन में अचानक घुसी कार, नाराज लोगों ने इस तरह उतारा गुस्सा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget