एक्सप्लोरर

PKC लिंक परियोजना का बदला नाम, अब होगा रामजल सेतु लिंक प्रोजेक्ट, 40 फीसदी आबादी को मिलेगा जल?

PKC Link Project: पीकेसी लिंक परियोजना का नाम अब रामजल सेतु लिंक परियोजना हो गया है. यह परियोजना राजस्थान और मध्य प्रदेश को नदियों को जोड़कर जल उपलब्ध कराएगी.

PKC Link Project: राजस्थान में अब संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना का नाम अब रामजल सेतु लिंक परियोजना हो गया है. इसी परियोजना के लिए 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर आए थे. संशोधित पीकेसी परियोजना के एमओए के अवसर पर पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों का जल रामसेतु जल संकल्प कलश में प्रवाहित किया गया था. 

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री निवास पर रामजल सेतु लिंक परियोजना के नामकरण के उपरान्त इसके पोस्टर का विमोचन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष आज के ही दिन 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे. 

भगवान श्रीराम ने सत्य की विजय के लिए समुद्र पर सेतु बनाकर एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ने का काम किया. उनसे प्रेरणा लेते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान और मध्य प्रदेश को सुजलाम सुफलाम बनाने के लिए नदियों को जोड़ने की यह महत्वाकांक्षी परियोजना लाई गई है. इस बदलाव से सिर्फ नाम में परिवर्तन है. जबकि, जल उपलब्धता में कोई कमी नहीं आएगी.

क्या पानी मिलने में आएगा बदलाव ?
सरकार ने बताया कि रामसेतु जल परियोजना के पूर्ण होने पर प्रदेश की 40 प्रतिशत आबादी को पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा. इस लिंक परियोजना में चंबल और इसकी सहायक नदियों कुन्नू, कूल, पार्वती, कालीसिंध और मेज के सरप्लस वर्षा जल को बनास, मोरेल, बाणगंगा, रूपारेल, पार्वतनी, गंभीर नदी बेसिनों में भेजा जाएगा.

इस परियोजना में 522 एमसीएम पुनर्चक्रित जल सहित कुल 4102 मिलियन क्यूबिक मीटर जल उपलब्ध हो सकेगा. इस परियोजना से राजस्थान के 17 जिलों में वर्ष 2054 तक पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित होगी. इसमें लगभग सवा तीन करोड़ लोगों को सुलभ पेयजल की उपलब्धता के साथ-साथ लगभग ढाई लाख हेक्टेयर नए क्षेत्र में सिंचाई तथा लगभग डेढ़ लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था हो सकेगी. इन जिलों में स्थापित होने वाले उद्योगों के विकास के लिए भी पानी दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जालौर: व्यापारी से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़, पुलिस ने पकड़ कर बाजार में पैदल घुमाया

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुरः मंत्री शेखावत से मुलाकात के बाद बनी सहमती, काम पर लौटे एम्स के डॉक्टर्स
जोधपुरः मंत्री शेखावत से मुलाकात के बाद बनी सहमती, काम पर लौटे एम्स के डॉक्टर्स
CEC विवाद पर CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, 'बिना फैक्ट...'
CEC विवाद पर CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, 'बिना फैक्ट...'
उदयपुर: ASP के नाम पर 2 करोड़ की रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार, अधिकारी भी डिटेन
उदयपुर: ASP के नाम पर 2 करोड़ की रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार, अधिकारी भी डिटेन
राजस्थान में 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, शिवानी सिंह बनीं जोधपुर DJ
राजस्थान में 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, शिवानी सिंह बनीं जोधपुर DJ

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget