एक्सप्लोरर

Rajasthan News: शेरगढ़ को जोधपुर जिले में रखने के लिए किया प्रदर्शन, बीजेपी के पूर्व विधायक ने किया यह दावा

Jodhpur News: बीजेपी के पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौर ने कहा कि इसके विपरीत शेरगढ़ का बच्चा-बच्चा जोधपुर जिले में ही रहना चाहता है. जोधपुर से उसका पुराना जुड़ाव है.

Jodhpur Politics: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने 19 नए जिले बनाने की घोषणा की है.इसके बाद से ही प्रदेश में कई जगह विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. जोधपुर जिले (Jodhpur District) के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र (Shergarh Assembly  Constituency) को जोधपुर जिले में रखने की मांग को लेकर बड़ी तादाद में इलाके के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव किया. बीजेपी (BJP) के पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौर के नेतृत्व में स्वाभिमान रैली निकाली गई. शेरगढ़ के लोगों ने जोधपुर जिला मुख्यालय पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया.लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया.

क्या कहना है बीजेपी के पूर्व विधायक का

राठौर ने बताया कि हमें अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स से जो जानकारी मिली है उसमें बताया जा रहा है कि शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को या तो बालोतरा जिले में मिलाया जाएगा या फिर फलौदी जिले में शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके विपरीत शेरगढ़ का बच्चा-बच्चा जोधपुर जिले में ही रहना चाहता है. जोधपुर से उसका पुराना जुड़ाव है. इसी प्रमुख मांग के साथ कई स्थानीय समस्याओं को लेकर लोग शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र और ओसियां क्षेत्र से जोधपुर पहुंचे.

शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौर वसुंधरा गुट के बड़े नेता माने जाते हैं. इस महारैली में उनके साथ विधायक सूर्यकांता व्यास, जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ेला, जगत नारायण जोशी, अतुल भंसाली भी सक्रिय भूमिका में दिखे. शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से स्वाभिमान महारैली निकालने के लिए सर्किट हाउस के सामने ग्रामीण इकट्ठा हुए. वहां से वे रैली निकालकर जिला कलेक्टर पहुंचे.वे कलेक्ट्रेट पर और नारेबाजी करते हुए भगवा ध्वज के साथ प्रदर्शन किया.

क्या है शेरगढ़ के लोगों की मांगें

क्या है लोगों की मांगें-शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को जोधपुर जिले में ही रखा जाए किसी अन्य जिले में शामिल न किया जाए.पेयजल योजनाओं और नलकूप हैंडपंप मरम्मत अभियान नहीं चलाने से बंद पड़े हैं. शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र भयंकर जल संकट से जूझ रहा है, इसे दूर किया जाए.अघोषित बिजली कटौती से निजात मिले. किसानों को सात घंटे और घरेलू उभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिले और शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जल संकट को दूर किया जाए.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: पीएम नरेंद्र मोदी आएं या अमित शाह सरकार तो हमारी ही बनेगी, सीएम अशोक गहलोत का दावा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget