एक्सप्लोरर

Paper Leak: कोटा में रैली निकालकर BJP का प्रदर्शन, कहा- विधानसभा में जोर शोर से उठेगा पेपर लीक का मुद्दा

कोटा में बीजेपी ने प्रदर्शन कर पेपर लीक का विरोध किया. नेताओं ने कहा कि विधानसभा में अशोक गहलोत सरकार को घेरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा. दोषियों के खिलाफ बीजेपी ने कठोर दंड की मांग की.

Kota News: पेपर आउट होने का मामला (Paper Leak Case) अब राजस्थान की विधानसभा (Rajasthan Assembly) में भी गूंजेगा. विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. बीजेपी (BJP) विधायक सरकार को बख्शने के मूड में नहीं हैं. सदन में पेपर लीक का मुद्दा जोर शोर से उठाया जाएगा. कोटा में आज बीजेपी ने कांग्रेस सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की अगुवाई किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश नायक ने की. सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संभागीय आयुक्त कार्यालय पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया. 

सदन में BJP उठाएगी पेपर लीक का मुद्दा

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार साल में युवाओं को एक नौकरी भी नहीं मिली. प्रदेश में भर्ती परीक्षा के पेपर लगातार आउट हो रहे हैं और कांग्रेस सरकार कार्रवाई करने के बजाय पेपर लीक माफिया को संरक्षण देकर बचा रही है. सदन में पेपर लीक को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा और सीबीआई जांच की मांग की जाएगी. बीजेपी की मांग है कि कि पेपर लीक प्रकरण में दोषियों को कठोर दंड मिले. 


Paper Leak: कोटा में रैली निकालकर BJP का प्रदर्शन, कहा- विधानसभा में जोर शोर से उठेगा पेपर लीक का मुद्दा

युवाओं की तरफ से आमरण अनशन की चेतावनी

युवा नेता महेश नागर और विनोद मालव ने बताया कि पेपर लीक के कारण युवा तनाव और अवसादग्रस्त होकर खुदकुशी जैसे कदम उठाने को विवश हैं. मगर कांग्रेस सरकार दोषी मंत्रियों और अधिकारियों को बचाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक ने कहा कि पेपर लीक का विरोध पहले चंबल नदी में जल सत्याग्रह कर किया, फिर पोस्ट कार्ड लिखे और अब प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन में कई मांग की गई है. उन्होंने कहा कि जून के बाद की सभी भर्तियों और पेपर लीक की सीबीआई जांच हो, शिक्षक भर्ती निरस्त की जाए और अभ्यर्थियों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए. राकेश नायक ने मांगों को नजरंदाज करने पर बेरोजगार युवाओं की तरफ से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी. 

Rajasthan Politics: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, बिना वसुंधरा राजे के हुई संगठन की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget