एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'पापा मैं जा रहा हूं...', फेल होने के डर से घर छोड़ गया 8वीं कक्षा का छात्र

अजमेर के चौरसियावास रोड पर प्रेम प्रकाश आश्रम के समीप रहने वाले राजेंद्र जांगिड़ ने पुलिस को बताया कि उनका 14 साल का बेटा अभिषेक जांगिड़ मंगलवार शाम 6 बजे से साइकिल लेकर निकला था.

Rajasthan News: आजकल स्टूडेंट्स के मन में पढ़ाई और फेल होने का कितना भय व्याप्त है, इसका एक ताजा मामला राजस्थान (Rajasthan) में सामने आया. यहां अजमेर (Ajmer) में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र परीक्षा में फेल होने के डर से घर छोड़कर चला गया. स्टूडेंट ने घर छोड़ने से पहले पापा के नाम एक नोट लिखकर रखा. उसमें लिखा कि 'पापा मैं आठवीं बोर्ड में फेल होने के डर से घर छोड़कर जा रहा हूं.' यह नोट मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पिता ने क्रिश्चियन गंज थाना पहुंचकर अपने पुत्र की गुमशुदगी रिपोर्ट दी. अब पुलिस और परिवार के सदस्य उसकी तलाश में जुटे हैं.

कमरे की तलाशी में मिला एक नोट

अजमेर के चौरसियावास रोड पर प्रेम प्रकाश आश्रम के समीप रहने वाले राजेंद्र जांगिड़ ने पुलिस को बताया कि उनका 14 साल का बेटा अभिषेक जांगिड़ मंगलवार शाम 6 बजे से साइकिल लेकर निकला था. देर शाम तक घर नहीं लौटा तो चिंता हुई. परिचितों से संपर्क किया तो कोई पता नहीं लगा. इसके बाद उसके कमरे की तलाशी ली तो वहां एक नोट मिला, जिसमें उसने पढ़ाई के डर से घर छोड़कर जाने की बात लिखी थी. बालक के लापता होने पर इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे. वीडियो में अभिषेक अपनी साइकिल पर सवार होकर जाते हुए दिख रहा है. बालक के घर से लापता होने के कारण परिवार के लोग सदमे में है.Rajasthan: 'पापा मैं जा रहा हूं...', फेल होने के डर से घर छोड़ गया 8वीं कक्षा का छात्र

16 साल की किशोरी घर से लापता

अजमेर जिले के भूरिया खेड़ा खुर्द गांव से 16 साल की नाबालिग किशोरी घर से लापता हो गई है. पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि किशोरी घर से 20 हजार रुपए लेकर बिना बताए चली गई है. रिश्तेदार और गांव में तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा. वो मोबाइल फोन पर भी बात नहीं कर रही है. पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है. पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर जवाजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

ये भी पढ़ें:- ब्यावर में आग ने मचाई तबाही, 3 लोग जिंदा जले, दुकान-मकान क्षतिग्रस्त, कई वाहन जलकर राख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget