एक्सप्लोरर

Bhilwara News: भीलवाड़ा में पैंथर ने बरपाया कहर, 12 साल के बच्चे सहित तीन लोगों पर किया हमला

Bhilwara Panther Attack: राजस्थान के भीलवाड़ा के आसींद क्षेत्र में पैंथर का आतंक जारी है. नूवालिया गांव में 12 वर्षीय राजवीर भील पर हमला हुआ, जिसके बाद दो अन्य ग्रामीण भी घायल हुए.

Bhilwara Panther News: राजस्थान के भीलवाड़ा में पैंथर के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. सोमवार (2 जून) को जिले के आसींद क्षेत्र के नूवालिया गांव में एक 12 साल के बच्चे राजवीर भील पर पैंथर ने हमला किया. इसके तुरंत बाद पैंथर ने दो और ग्रामीणों को भी चोट पहुंचाई.

ग्रामीणों ने बताया कि दौलतगढ़ के थारेला निवासी नेनु पुत्र भैरू भील (उम्र 60 वर्ष) और नूवालिया निवासी पानी देवी बलाई को पैंथर ने अलग-अलग स्थानों पर निशाना बनाया. दोनों को तुरंत ही दौलतगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद नेनु की हालत गंभीर पाई गई और उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बकरियां चरा रहे राजवीर भील पर पैंथर ने किया हमला
जैसे ही घटना की सूचना मिली, वन विभाग की टीम और आसींद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. उन्होंने पैंथर की खोज शुरू कर दी. नुवालिया के सोनू भील ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे करीब, वह अपने 12 साल के बेटे राजवीर भील के साथ खेत में था. खेत उसकी गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर था. राजवीर भील बकरियां चराने गया था, जबकि सोनू भील खुद उस वक्त खेत में काम कर रहा था. तभी एक पैंथर ने उसके पुत्र पर अचानक हमला कर दिया.

सानू ने बताया कि पैंथर के हमला करने के तुरंत बाद ही उसके भाई के लड़के गणेश भील और सुरेश भील ने दौड़कर उसपर पत्थर फेंके और लकड़ियों से हमला किया. इसके बाद वह मौके से भाग गया. घायल को तुरंत बाइक पर बैठाकर आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

नुवालिया के पोखर गूर्जर ने कहा कि दौलतगढ़ इलाके में जगह-जगह ग्रेनाइट का मलबा पड़ा है. इन जगहों पर पैंथर अक्सर रहते हैं. पैंथर रोजाना बकरियों को निशाना बना रहा है. आज पहली बार उसने बच्चों और महिलाओं पर हमला किया.

(भीलवाड़ा से सुरेंद्र सागर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: क्या अदालतें रियासती संपत्ति विवादों में कर सकती हैं हस्तक्षेप? सुप्रीम कोर्ट करेगा पड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget