एक्सप्लोरर

पलवल में कार और स्कॉर्पियो की टक्कर, राजस्थान के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Deeg Road Accident: डीग का एक परिवार कार से गुरुग्राम जा रहा था. पलवल में कार और स्कोर्पियों की भिड़ंत हो गई. मरने वालों में पिता, बेटा और बहू शामिल हैं, दो अन्य रिश्तेदार घायल हुए हैं.

Rajasthan News: हरियाणा के पलवल में दर्दनाक हादसा हुआ है. हादसे में राजस्थान के तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पिता, बेटा और बहू थे. बुजुर्ग का पोता और भांजा गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पलवल पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. कार में सवार होकर परिवार के पांच लोग गुरुग्राम जा रहे थे. पलवल में ईको कार और स्कोर्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके में रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई.

टक्कर मारने के बाद स्कोर्पियो मौके पर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया. स्कोर्पियो पर विधायक और उत्तर प्रदेश की विधानसभा का स्टीगर भी लगा हुआ है. मृतकों की पहचान डिब्बन सिंह, कुंवर सिंह और लता के रूप में हुई है. 45 वर्षीय कुंवर सिंह गुरुग्राम में ईको कार चलाता था. बेटे के साथ 65 वर्षीय पिता डिब्बन सिंह और 40 वर्षीय पत्नी लता भी साथ रहते थे. डिब्बन सिंह चौकीदारी का काम करता था. बहू लता पति के साथ रहकर मजदूरी करती थी. कुंवर सिंह परिवार के साथ दो दिन पहले गांव सहेड़ा आया था.

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

वापस गुरुग्राम जाते समय ईको कार पलवल में हादसे का शिकार हो गई. स्कोर्पियो के भी परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद चीख पुकार मच गया. आवाज सुनकर आसपास लोग इकट्ठे हो गए. लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर ने बुजुर्ग डिब्बन सिंह, बेटा कुंवर सिंह और बहू लता को मृत घोषित कर दिया.

साथ ही घायल प्रिंस और लोकेश का इलाज जारी है.  कोतवाली थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिये है. फरार स्कॉर्पियो के ड्राइवर की तलाश की जा रही है. दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है. बता दें कि कुंवर सिंह का परिवार डेढ़ साल से गुरुग्राम में रह रहा था. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान नगर निकाय उपचुनाव: 9 जिलों में 9 जनवरी को मतदान, जारी की गई ये गाइडलाइन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget