एक्सप्लोरर

Pali Water Shortage: पाली में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए होगा ये काम, डीएम ने लोगों को दी यह सलाह

Pali Water Shortage: पाली में पानी की कमी को दूर करने के लिए अब रेल से पानी ले जाया जाएगा. डीएम नमित मेहता ने रेलवे से 15 अप्रैल के बाद पानी लाने के संबंध में व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

Water Shortage in Pali: पश्चिमी राजस्थान (West Rajasthan) में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है. इस बीच गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसे में पाली जिले में पानी की कमी को दूर करने के लिए अब रेल से पानी ले जाया जाएगा. पाली (Pali) के डीएम नमित मेहता (DM Namit Mehta) ने रेलवे से 15 अप्रैल के बाद पानी लाने के संबंध में व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
 
डीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को पाली में जोधपुर से रेल के माध्यम से पानी लाकर खाली करने के लिए बनाई गई डिग्गी का निरीक्षण किया. उन्होंने रेलवे के वैगन खाली करने के लिए व्यवस्था का बारिकी से निरीक्षण कर जल विभाग के अधिकारियों को ट्रैक पर साफ-सफाई और डिग्गी की सफाई के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल के बाद रेल के जरिए पानी परिवहन कर जोधपुर से पाली लाया जाएगा.
 
डिग्गियों में भरकर सप्लाई होगा पानी
 
डीएम नमित मेहता ने बताया कि चार फेरों में लगभग 8 से 10 एमएलडी पानी पाली लाकर डिग्गियों में भरकर सप्लाई किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कंटीजेंसी और डीएफटी योजना के तहत जल योजनाओं के कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें हैंडपंप, ट्यूबवेल और पारंपरिक जल स्रोतों से पानी की सप्लाई देने के कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से कई काम पूरे हो चुके हैं और बाकी 15 अप्रैल तक कर लिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि पाली शहर की कच्ची बस्तियों और आवश्यकता वाले मोहल्लों में सिंटेक्स की टंकियां, जिनमें टूटियां लगी हैं, रखवाई जा रही हैं.
 
लोगों से की गई ये अपील
 
उन्होंने कहा कि इसके लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. इस मौके पर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता मनीष माथुर, अधिशासी अभियंता कान सिंह राणावत, सहायक अभियंता शोभा चौहान मौजूद रहे. डीएम ने लोगों से अपील की है कि जिले में पानी की उपलब्धता की कमी को देखते हुए सही से पानी का उपयोग करें. व्यर्थ में पानी बर्बाद नहीं करें और कहीं भी पानी व्यर्थ बहता दिखे तो उसकी सूचना संबंधित जलदाय विभाग के अभियंता और कंट्रोल रूम में दें. 
 
ये भी पढ़ें-
 
 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget