एक्सप्लोरर

देर तक कंप्यूटर के सामने ही बैठे रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है! रिसर्च में सामने आई हैरान करने वाली बात

2 घंटे से अधिक डिजिटल डिवाईसेज का उपयोग करते हैं, तो 20-20-20 रूल का पालन जरूर करें. हर 20 मिनट के बाद 20 सैकेंड के लिए 20 फीट दूर देखें. आप 20 कदम टहल भी सकते हैं.

Rajasthan News: अगर आप लगातार कम्प्यूटर पर काम कर रहे हैं, मोबाइल चला रहे हैं या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जिसमें आंखों का उपयोग अधिक हो रहा है तो सावधान हो जाइये. आपकी आंखों में डिजिटल स्क्रीन टाईम बढ़ने से कई खतरे हो सकते हैं. कोटा के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. सुरेश पाण्डेय ने बताया कि डिजिटल स्क्रीन टाईम के बढ़ने के कारण आंखों में ड्राई आई की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है.

डॉ. पाण्डेय ने बताया कि लम्बे समय तक डिजिटल डिवाइसेज, कंप्यूटर के उपयोग से आंखों में डिजिटल विजन सिंड्रोम होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आंखों के पारदर्शी पुतली (कॉर्निया) पर विद्यमान आंसू की पतली परत वाष्पीकृत हो जाती है. इससे टियर फिल्म ब्रेक अप होकर ड्राई स्पोर्ट्स बन जाते है एवं आंखों में ड्राई आई के लक्षण सामने आते हैं. कोविड-19 महामारी के समय और उसके बाद अधिकांश काम ऑनलाईन, वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर हो रहे हैं जिसके कारण अधिकांश लोगों का स्क्रीन टाईम बहुत अधिक बढ़ चुका है.

क्या हैं इसके लक्षण
डिजिटल विजन सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्तियों को आंखों में चुभन, जलन, थकान, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता बढ़ना (फोटोफोबिया), धुंधला दिखाई देना, आंखें बंद करने की इच्छा होना, आंखों में दर्द एवं सिरदर्द आदि लक्षण हो सकते हैं. जो लोग दिनभर में 2 घंटे से अधिक डिजिटल डिवाईसेज का उपयोग करते हैं उन्हें डिजिटल विजन सिंड्रोम का खतरा अधिक है.

बचने के लिए क्या करें
डॉ. विदुषी पाण्डेय ने बताया कि अगर आप दिनभर में 2 घंटे से अधिक  डिजिटल डिवाईसेज, स्मार्टफोन, कम्प्यूटर आदि का उपयोग करते हैं, तो 20-20-20 रूल का पालन अवश्य करें. प्रत्येक 20 मिनट के बाद 20 सैकेंड के लिए 20 फीट दूर देखें. आप 20 कदम टहल भी सकते हैं. एयर कण्डीशन की हवा आंखों के सामने से न आकर साईड से या पीछे से आनी चाहिए. दिनभर में 10-12 ग्लास पानी पीते रहें.

डिजिटल विजन सिंड्रोम के लक्षण होने पर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप का नियमित उपयोग करें. अपना चेहरा और आंखों को बिना हाथ धोएं न छुएं नहीं तो सेनिटाइजर लगे हाथ आंखों में एलर्जी का कारण बन सकते हैं. आंखों में ड्राईनेस या एलर्जी होने पर जरुरत पड़ने पर अपने नजदीकी नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लें.

रिसर्च में सामने आई ये बात
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश पांडे ने बताया कि, अधिक मोबाइल और कम्प्यूटर का प्रयोग करने वाले लोगों में यह बढ़ने लगा है. टेक्नोलॉजी का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हमें शारीरिक रूप से भी बदल रहा है, साथ ही मानसिक रूप से भी परेशानियां उत्पन्न कर रहा है. एक शोध में यह भी बात सामने आई है. स्मार्टफोन, लैपटॉप और टेलीविजन के ज्यादा प्रयोग से मानव संरचना में संभावित बदलाव पर शोध किया गया. 3डी इमेज भी तैयार किया गया था.

एक ही स्थिति में लंबे समय तक बैठने से आंखों की रोशनी समय से पहले ही कम होती जा रही है. बच्चों की आंखों पर चश्मा चढ़ रहा है, आंखों में पानी आने लगा है, आंखों में थकावट होने लगी है. ऐसे में जो लोग इस स्थिति में ज्यादा काम करते हैं, उन्हें हर एक से दो घंटे में अपनी सीट से उठा जाना चाहिए, आंखों को रिलेक्स करना चाहिए, कम्प्यूटर से दूरी बनाए रखनी चाहिए, गर्दन को बार बार इधर से उधर घुमाना चाहिए, साथ ही आंखों की एक्सरसाइज करनी चाहिए. 

Udaipur News: शहर के बीच शिकार की तलाश में घूमता दिखा पैंथर, मच गया हड़कंप, डर के साये में लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget