एक्सप्लोरर

Rajasthan News: अब हर एग्जाम के लिए नहीं देनी होगी अलग-अलग फीस, गहलोत सरकार ने किया 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' का एलान

One Time Examination Fees Scheme: सीएम अशोक गहलोत ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस प्रणाली में निर्धारित शुल्क के अनुसार सर्कुलर जारी करने को मंजूरी दे दी है. बजट 2023 में इसका एलान किया गया था.

One Time Registration: राजस्थान के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब बार-बार एप्लीकेश फीस नहीं भरनी होगी. अब 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस' सिस्टम के तहत आवेदक सभी एग्जाम में बैठ सकेंगे. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए जनरल कैटेगरी, राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये फीस निर्धारित की है. वहीं, अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को एक बार में 400 रुपये देने होंगे. 

राजस्थान सरकार की वन टाइम रजिस्ट्रेशन स्कीम के तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुल्क नहीं देना होगा. इससे राज्य सरकार पर लगभग 200 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा. बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद राज्य द्वारा आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं को निःशुल्क करने की घोषणा की थी.

ये है मौजूदा एप्लीकेशन फीस
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
सामान्य वर्ग/क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्गः 450 रुपये 
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा/एमबीसी/ईडब्ल्यूएसः 350 रुपये 
समस्त विशेष योग्यजन/राजस्थान के अनुसूचित जाति/जनजाति वर्गः 250 रुपये 
ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम हैः 250 रुपये 

राजस्थान लोक सेवा आयोग
सामान्य/राज्य के क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी वर्गः 350 रुपये 
राज्य के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी/एमबीसी: 250 रुपये 
निःशक्तजन, राज्य के एससी/एसटी वर्गः 150 रुपये 

इसके अलावा बता दें कि राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के बाद सहकारिता विभाग अब अमल कर रहा है. राजस्थान की कांग्रेस सरकार ग्रामीण इलाकों में लघु उद्योगों और अकृषि कार्यों के लिए 3000 करोड़ रुपये के ब्याज मुक्त ऋण दे रही है. चुनावी साल में यह सरकार का बड़ा दांव माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections: सुखजिंदर रंधावा ने पढ़ाया पाठ, कांग्रेस में इस अभियान को जिसने बनाया सफल, उसे मिलेगा टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget