एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: एक बार फिर पायलट पर भारी पड़े गहलोत, जानिए राहुल को क्यों करनी पड़ी तारीफ?

Rajasthan Congress Crisis: भारत जोड़ो यात्रा में देश के लोगों से जो बातों हुई, उन पर अब काम किया जाएगा. महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से मुक्ति के लिए कांग्रेस प्रयासरत है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर जारी नेताओं की गुटबाजी के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने आखिरी बजट से पार्टी आलाकमान का दिल जीत लिया है. चुनावी वर्ष में अशोक गहलोत सरकार की ओर से पास किए गए बजट की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जमकर तारीफ की है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट कर गहलोत सरकार की ओर से पेश बजट में किए गए गए एक-एक प्रावधान का जिक्र कर उसकी तारीफ की है. इसके साथ ही केंद्रीय बजट में महंगाई पर कोई बात नहीं करने पर मोदी सरकार पर भी हमला बोला है. 

एक-एक योजना को राहुल ने गिनाया

राहुल गांधी ने राजस्थान के बजट का हवाला देते हुए लिखा है कि महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं और किसानों की समस्याओं को हमने देखा भी और समझा भी, इसलिए जनता को राहत देने के लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार 1100 रुपए वाला रसोई गैस सिलेंडर सिर्फ 500 रुपए में देगी. हर परिवार को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली, चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का बीमा, एक लाख युवाओं को नौकरी, किसानों के लिए 2000 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महंगाई राहत पैकेज, 12वीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा, महिलाओं को बस किराए में छूट, कोरोना से अनाथ बच्चों को सरकारी नौकरी. इन सब के अलावा और भी कई अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं राजस्थान की जनता को महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से राहत दिलाएंगी.

जनता के मुद्दों पर काम करने का किया वादा

इसके आगे राहुल गांधी ने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों से जो बातों हुई, उन पर अब काम किया जाएगा. महंगाई को कम करने, बेरोजगारी खत्म करने, किसानों की समस्याओं का निदान करने, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस प्रयासरत है. राजस्थान की कांग्रेस सरकार के बजट में इसकी झलक दिखाई देती है.

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

राजस्थान की बजत में जनता के दी गई राहत का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है. राहुल गांधी ने लिखा कि एक तरफ केंद्र सरकार का बजट और दूसरी तरफ देश के एक राज्य का बजट. इसके बाद उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार ने अपने बजट में महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बजट में जिक्र तक नहीं किया. राहुल ने लिखा कि दरअसल, ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि प्रधानमंत्री को न तो महंगाई दिखाई देती है और न ही बेरोजगारी. अगर उन्हें कुछ दिखता है तो वो है अपने 'मित्र' का व्यापार और उनकी तरक्की. राहुल यही नहीं रुके इसके बाद उन्होंने लिखा कि धानमंत्री जी, अब अपने मित्र की जेब भरना छोड़िए और देश की जनता के बारे में सोचिए.

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: क्या बजट के सहारे गढ़ बचाने में कामयाब होगी कांग्रेस या PM मोदी लगाएंगे पूर्वी राजस्थान में सेंध? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget