एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: कोरोमंडल रेल हादसे पर CM गहलोत- सचिन पायलट ने जताया दुख, कहा- हृदयविदारक और दुखद

Odisha Train Accident: ओडिशा में तीन ट्रेन एक-एक कर पटरी से उतर गए और फिर एक दूसरे से जा टकराए. इस हादसे के बाद ट्रेन में मौजूद चश्मदीदों ने जो जानकारी दी है वह बेहद डरा देने वाली है.

Coromandel Express Derail: ओडिशा (Odisha) के बालासोर (Balasore) में शुक्रवार शाम हुए भीषण ट्रेन हादसे में 200 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है जबकि 900 से अधिक यात्री इस दुर्घटना में घायल हुए हैं जिनमें से कइयों को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के बाद देशभर के तमाम बड़े नेताओं ने संवेदनाएं प्रकट की हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विभिन्न राज्यों के सीएम ने रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. वहीं, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और कांग्रेस के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने ट्वीट कर शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. 

सीएम गहलोत ने देर रात ट्वीट किया, 'ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस की दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ. इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के साथ हमारी गहन संवेदनाएं हैं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. भगवान जगन्नाथ सभी की रक्षा करें.'

परिजनों को ईश्वर संबल दें- सचिन पायलट
सचिन पायलट ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया, 'ओडिशा में हुए भीषण रेल हादसे में कई लोगों के प्राण गंवाने एवं घायल होने की खबर हृदयविदारक एवं दुःखद है. ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'

एक-एक कर पटरी से उतरे तीन ट्रेनों के डिब्बे
रेलवे के एक अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हावड़ा की ओर जा रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए. पटरी से उतरे इसके डिब्बे शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए. इसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे भी पलट गए. कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद वे एक मालगाड़ी से टकरा गए. तीनों ट्रेनों के डिब्बों के पटरी से उतरने पर कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. वहीं, दुर्घटना के बाद राहत कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, गैंगरेप और हत्या के आरोपियों की फांसी की सजा रद्द, बरी किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget