एक्सप्लोरर

Indian Railway News: राजस्थान के इन 8 स्टेशनों पर रेलवे देगा सबसे सस्ता खाना और पानी, विभाग खुद लगाएगा स्टाल

Rajasthan News: उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर, अजमेर, अलवर, उदयपुर, फुलेरा, रेवाड़ी, आबूरोड़ और नागौर रेलवे स्टेशन पर साधारण श्रेणी डिब्बों के पास किफायती भोजन और पेयजल रेलवे उपलब्ध कराएगा.

Jaipur News: राजस्थान में उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. ट्रेन से यात्रा करने वाले साधारण डिब्बे के यात्रियों के लिए सस्ता खाना और पानी दिया जाएगा. अब रेलवे साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के क्रम में किफायती भोजन और सस्ता पैकेज्ड पेयजल उपलब्ध करवाने का निश्चय किया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के 8 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म पर आने वाले साधारण श्रेणी डिब्बों के निकट सर्विस काउंटर लगाकर यात्रियों को किफायती भोजन और पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है.

दिए गए हैं आदेश 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को किफायती भोजन, स्नैक्स/कॉम्बो मील और किफायती पैकेज्ड पेयजल की उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं. जिसमें प्लेटफॉर्म पर आने वाले साधारण श्रेणी डिब्बों के निकट सर्विस काउंटरों के माध्यम से किफायती भोजन, स्नैक्स/कॉम्बो मील और किफायती पैकेज्ड पेयजल के लिए रिफ्रेशमेंट रूम या जन आहार केन्द्र को इस निर्देशित किया गया है.

इन स्टेशनों पर हो रही है व्यवस्था 

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, अजमेर, अलवर, उदयपुर, फुलेरा, रेवाड़ी, आबूरोड़ और नागौर स्टेशनों पर सर्विस काउंटर स्थापित किए गए हैं. इन स्टेशनों पर स्थित रिफ्रेशमेंट रूम या जन आहार केन्द्र द्वारा खाने की खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जाएगी. स्टेशनों पर स्थापित सर्विस काउंटर के माध्यम से दो तरह के भोजन मिलेंगे. इकोनॉमी मील 20 रुपये में मिलेगा. इस मील में 7 पूडी (175 ग्राम), सूखी आलू सब्जी (150 ग्राम) और आचार (12 ग्राम) मिलेगा. मील टाइप-2 (350 ग्राम) 50 रूपये में मिलेगा. स्नेक्स मील में राजमा/छोले-चावल या खिचड़ी या कुलछे/भटूरे-छोले या पाव भाजी या मसाला डोसा को रखा गया है.
स्टेशनों पर पेयजल की उपलब्धता के लिए 200 मिलीलीटर पैकेज्ड पेयजल की सुविधा भी प्रदान की गई है. यह सुविधा सर्विस काउंटर पर 3 रुपये में उपलब्ध करवाई जा रही है. रेलवे की ओर से साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ये कदम उठाया गया है. 

ये भी पढ़ें

Manipur Violence: सीएम गहलोत ने मणिपुर हिंसा के लिए बीजेपी को बताया जिम्मेदार, बोले- 'इनकी लापरवााही की वजह से...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना
राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना
राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'
राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
Embed widget