एक्सप्लोरर

राजस्थान: ब्यावर की केमिकल फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस लीक, मालिक समेत 3 की मौत, 50 भर्ती

Beawar Chemical Factory: राजस्थान के ब्यावर में एक केमिकल फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस लीक होने से 3 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग बीमार पड़ गए. फैक्ट्री के मालिक और स्टाफ के दो सदस्यों की मौत हो गई.

Nitrogen Gas Leak in Beawar Chemical Factory: राजस्थान के ब्यावर में रसायन कारखाने में खड़े एक टैंकर से हानिकारक गैस का रिसाव होने पर इसकी चपेट में आकर फैक्टरी के मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई. गैस के प्रभाव से तबीयत खराब होने पर 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

जिला कलेक्टर महेन्द्र खड़गावत ने बताया कि सोमवार देर रात रिहायशी इलाके में स्थित कारखाने में गैस रिसाव हुआ जिसके कारण 53 लोग बीमार हो गए. कारखाने के मालिक और दो अन्य की मौत हो गई है. यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी.

अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किए गए लोग
कलेक्टर ने जानकारी दी है कि हालात पर जल्द ही काबू पा लिया गया. वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि गैस रिसाव की घटना देर रात बाड़िया इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में हुई, जिसके कारण आसपास के कई लोग इससे प्रभावित हो गए और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा.

उल्टी, सीने में दर्द और सांस की तकलीफ
कारखाने के मालिक सुनील सिंघल (47) की सोमवार रात में मौत हो गई, जबकि दयाराम (52) और नरेंद्र सोलंकी की मंगलवार को मौत हो गई. इलाके के प्रभावित लोगों ने उल्टी, सीने में भारीपन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फैक्ट्री के आसपास का इलाका खाली कराया गया
पुलिस ने जानकारी दी है कि दो लोगों की हालत गंभीर है और उनका अजमेर के जेएलएन अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. फैक्ट्री के आसपास के इलाके को खाली करा दिया गया है. यह कारखाना रिहायशी इलाके में चल रहा था. जिला कलेक्टर ने बिना अनुमति के चल रहे कारखानों का सर्वेक्षण करने के लिए नगर परिषद, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों की समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: जोधपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, 3 नाबालिग सहित 4 ​हिरासत में, हिंदू संगठनों में रोष चरम पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jalore News: रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget