एक्सप्लोरर

IIT जोधपुर के नए निदेशक ने संभाला पदभार, जानिए कौन हैं डॉ अविनाश कुमार अग्रवाल?

IIT Jodhpur Director: डॉ अविनाश कुमार अग्रवाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाली ली है. स्टाफ से मुलाकात के दौरान उन्होंने लक्ष्य को साझा किया.

Rajasthan News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (IIT Jodhpur) के नए निदेशक ने पदभार संभाल लिया है. निदेशक का पद संभालने वाले डॉ अविनाश कुमार अग्रवाल आईआईटी कानपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर रह चुके हैं. प्रेस कांफ्रेंस में कामों की प्राथमिकता गिनाई. उन्होंने कहा कि आईआईटी जोधपुर रैंकिंग में 30वें पायदान पर है. उन्होंने कहा कि रैंकिंग में सुधार कर आईआईटी जोधपुर को टॉप फाइव में ले जाना प्राथमिकता होगी. प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल पांच वर्ष तक निदेशक के पद पर बने रहेंगे.

निदेशक ने आईआईटी जोधपुर के शिक्षकों और कर्मचारियों से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान लक्ष्य को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि आईआईटी जोधपुर को देश के टॉप फाइव आईआईटीज पर लाने की कोशिश करनी होगी. निदेशक ने बताया कि सरकार की मदद से भविष्य में आने वाली समस्याओं को तकनीक के जरिए दुरुस्त करने पर फोकस करेंगे. राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने में भी तकनीक की मदद ली जायेगी. प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्कूली शिक्षा में सुधार के साथ विकसित भारत की कल्पना पूरी हो सकती है.

'IIT से इंजीनियर नहीं अच्छे शिक्षक निकलेंगे'

उन्होंने बताया कि आईआईटी जोधपुर जल्द प्रोग्राम लॉन्च करने जा रहा है.  BSC, BA, B.Ed के छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाएगी. आईआईटी से इंजीनियर नहीं अच्छे शिक्षक निकलेंगे. तैयारी की जा रही है कि बच्चों को मूल शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा भी समय पर उपलब्ध हो सके. उन्होंने बताया कि सामरिक दृष्टि से आईआईटी जोधपुर बहुत महत्वपूर्ण है. डिफेंस क्षेत्र में काम करने के लिए बेहतरीन जगह है. एयरफोर्स, मिलिट्री और नेवी के साथ साझा प्रोग्राम बनाया जाएगा. हथियारों के लिए इनोवेशन फैसिलिटी लेब तैयार की जाएगी. देश में हायर एजुकेशन का प्रोग्राम चल रहा है. शिक्षा क्षेत्रीय भाषा में उपलब्ध कराने के लिए बड़े लेवल पर काम किया जा रहा है.

आईआईटी जोधपुर के निदेशक का पदभार

जयपुर निवासी प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल मूल रूप से करौली के रहने वाले हैं. उन्होंने जयपुर के मालवीय क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया. आईआईटी दिल्ली से एमटेक और पीएचडी की ईआरसी, यूडब्ल्यू, मेडिसन, संयुक्त राज्य अमेरिका में पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप पूरी कर बतौर फैकल्टी आईआईटी कानपुर में प्रवेश किया. डॉ. अग्रवाल अक्षय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) बायोफ्यूल (हाइड्रोजन सीएनजी) पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बायोफ्यूल का आईसी इंजन भी बनाया है. प्रोफेसर अग्रवाल ने 2016 में विज्ञान क्षेत्र का सबसे बड़ा पुरस्कार शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार जीता है. 

आईआईटी डायरेक्टर की प्राथमिकताएं
 
01. उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी की भूमिका
02. राष्ट्रीय रक्षा नीति की पॉलिसी में भागीदारी
03. जोधपुर के लिए शहरी नियोजन
04. प्रदेश में (प्राचीन जल स्रोत) जल संरक्षण पर शोध           
05. पर्यावरण संरक्षण और उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर करना
06. आईआईटी जोधपुर को टॉप 5 में शामिल कराना
 
 
करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget