एक्सप्लोरर

NEET UG Result: बकरियां चराने वाले 2 भाइयों की बेटियां एक साथ बनेंगी डॉक्टर, पढ़िए उनके संघर्ष की कहानी

Rajasthan News: जयपुर के जमवारामगढ़ तहसील में नांगल तुलसीदास गांव के एक परिवार की किस्मत बदलने वाली है. इस परिवार की दो बेटियों ने इस वर्ष एक साथ नीट क्रैक किया है.

NEET UG Result Sucess Story: जयपुर (Jaipur) के जमवारामगढ़ तहसील के नांगल तुलसीदास गांव के एक परिवार की दो बेटियों ने इस वर्ष एक साथ नीट (NEET) क्रेक किया है. रितु यादव ने 645 अंकों के साथ अखिल भारतीय रैंक 8179 और कैटेगिरी रैंक 3027 प्राप्त की है. करीना यादव ने 680 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 1621, कैटेगिरी रैंक 432 प्राप्त की है. इस खुशी के पीछे संघर्ष, कड़ी मेहनत और लगन के साथ-साथ परिवार के प्रति त्याग की कहानी भी है. 

नांगल तुलसीदास गांव के नन्छू राम यादव और हनुमान सहाय यादव अलग-अलग रहते हैं. रितु के पिता हनुमान सहाय 10वीं  और मां सुशीला 8वीं कक्षा तक पढ़े हैं. हनुमान के पास करीब 8-10 बकरियां हैं. वो दूध और बकरियों के बच्चे बेचकर परिवार चला रहे हैं. दूसरा भाई नन्छूराम और पत्नी गीता निरक्षर हैं. उसके पास दो-चार बकरियों के अलावा गाय-भैंस है, जिनका दूध बेचते हैं. यही नहीं दोनों की पत्नियां घरों के आसपास मौजूद खेतों में काम करने भी जाती हैं. रितु का घर पत्थरों से बना हुआ है, तो करीना का घर आधा कच्चा-पक्का है. राशन कार्ड से खाद्य सामग्री मिल जाती है, जिससे पेट भरने का जुगाड़ हो जाता है. 
 
दोनों भाईयों की आर्थिक स्थिति है कमजोर
दोनों परिवारों की की आर्थिक स्थिति शुरू से ही कमजोर है और दोनों के पिता को बीमारी भी है.  वर्ष 2002 में रितु के पिता हनुमान सहाय यादव की एक आंख में अचानक समस्या आ गई. उनके आंख के परदे की मसल्स कमजोर हो गई थीं. उसके बाद उनका लेजर ऑपरेशन कराया गया. इससे आंख तो बच गई, लेकिन विजिबिलिटी सिर्फ 30 प्रतिशत है.

फिर वर्ष 2011 में दूसरी आंख में भी समस्या आ गई और रोशनी चली गई. ऐसे में वो कहां जाते तो उन्होंने गांव में ही बकरियां चराते हुए बेटी का पालन पोषण किया, जबकि दूसरे भाई नन्छू राम यादव को कुछ समय पहले लंग्स कैंसर ने घेर लिया. फिलहाल उनकी रेडियो थैरेपी चल रही है. परिवार में शुरू से ही दुखों का पहाड टूटा हुआ है, लेकिन उसके बाद भी इन बेटियों ने इतिहास रच दिया. 

ननिहाल में पढाई की
परिवार में शुरू से ही आर्थिक समस्या थी, ऐसे में दोनों बहनें 8वीं कक्षा तक सरकारी स्कूल से पढ़ीं. इसके बाद रितु अपने ननिहाल में रहकर 9वीं और 10वीं कक्षा प्राइवेट स्कूल से पढ़ीं. फिर 11वीं और 12वीं अपने ही घर रहकर प्राइवेट स्कूल से की. रितु ने 10वीं कक्षा 85 प्रतिशत तो 12वीं कक्षा 97.2 प्रतिशत अंकों से पास की. वहीं करीना ने अपने ही घर में रहकर पढ़ाई की. उन्होंने 10वीं कक्षा 81 प्रतिशत तो 12वीं कक्षा 83 प्रतिशत अंकों से पास की.

दोनों के पिता ने कहा कि हम तो कुछ नहीं जानते, कुछ नहीं समझते. बच्चे पढ़ गए तो बहुत खुशी है. बेटियां डॉक्टर बन जाएंगी तो पीढ़ियां सुधर जाएगी. अब अच्छा लगता है जब गांव वाले कहते हैं कि बेटियां डॉक्टर होंगी. हम तो सबका धन्यवाद देना चाहते हैं कि हमारा जीवन बदल दिया. किसी परिवार की बेटियां पढ़ती हैं तो कई परिवारों का जीवन सुधरता है.

Cyclone Biparjoy: उदयपुर में दिखा बिपरजॉय का असर, रातभर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, आज भी अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget