एक्सप्लोरर

NEET UG Result 2024: नीट देने वाले Students ने कहा- फिर से हो परीक्षा, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

NEET UG Result 2024: नीट यूजी 2024 की परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता का कहना है कि पेपर लीक हुआ है.

kota News: नीट यूजी 2024 की परीक्षा के परिणाम को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, एक बार फिर ये मामला सुर्खियों में आया जब यह न्यायालय में कहा गया कि ग्रेस मार्क वाले 1563 छात्र फिर से दे नीट की परीक्षा दे सकेंगे.

लेकिन एक्सपर्ट नितिन विजय कहते हैं कि यह वह स्टूडेंट हैं जिन्होंने शिकायत की थी. जिन्होंने शिकायत नहीं की उनका क्या कुसुर है. नितिन विजय ने स्पष्ट कहा कि इस परीक्षा में चिटिंग हुई है और यह फिर से होनी चाहिए.

नितिन विजय की ओर से ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. नीट परीक्षा के नतीजों में कथित धांधली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार किया उसके बाद यह बात सामने आई है कि 1563 बच्चे फिर से नीट दे सकते हैं. लेकिन अब इसका भी तीखा विरोध शुरू हो गया है.
 
'पेपर में  हुई है गड़बड़ी और यह क्लियर है'
नितिन विजय ने बताया कि एनटीए इस विषय में भले ही कितने ही तर्क दे लेकिन हमारा मानना है कि पेपर में चीटिंग हुई है और यह क्लियर है. उन्होंने कहा कि यह तो मान लिया कि गडबडी हुई थी. छोटी छोटी कमी तो कई जगह हुई है वहां एग्जाम क्यों नहीं हो रहा.

उन्होंने कहा कि रैंक में जो अनियमित्तता हुई है उससे साफ है कि पेपर लीक हुआ है. जहां पहले 600 नम्बर पर 29 हजार बच्चे थे वहां इस बार 81 हजार बच्चे हैं, इतने इंटेलिजेंट बच्चे एक साथ कहां से पैदा हो गए. चिटिंग में साक्ष है कि पटना में एफआईआर में स्पष्ट है कि उस बच्चे के पास पेपर रात को ही आ गया था. 20 से 25 हजार ऐसे बच्चे सिस्टम में आ जाएंगे जो डॉक्टर बनने लायक नहीं है. जबकी इतने वही बच्चे रह जाएंगे जो डॉक्टर बनने चाहिए थे.
  
'इसका एक ही हल है नीट वापस हो' 
कोटा में कोचिंग कर रहे स्टूडेंट या जिन स्टूडेंट ने नीट की परीक्षा दी और वह रह गए उन सभी का कहना है कि नीट की परीक्षा फिर से की जानी चाहिए इसका यही एक हल होगा. उन्होंने कहा कि पेपर लीक हुआ है और पेपर लीक होने पर किन-किन लोगों के पास पहुंचा इसकी जांच हो, बिहार में स्पष्ट एफआईआर में कहा कि पेपर परीक्षा से पहले पहुंच गया था. स्टूडेंट ने कहा कि एनटीए की गलती की सजा बच्चे भुगत रहे हैं, जिन्होंने शिकायत की वह 1563 बच्चे हैं बाकी जिन्होंने नहीं की उसका क्या है.

ये भी पढ़ें: एक महीने में दूसरी बार बढ़ा इंदौर-अहमदाबाद हाईवे का टोल टैक्स, जानें क्या है नई दरें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल 10 माह की उम्र में अजमेर के प्रांश का कमाल, 3 किलो वजन के साथ स्कैट्स से बनाया रिकॉर्ड
2 साल 10 माह की उम्र में अजमेर के प्रांश का कमाल, 3 किलो वजन के साथ स्कैट्स से बनाया रिकॉर्ड
जयपुर: बॉयफ्रेंड को किया ये आखिरी मैसेज, MBA छात्रा के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा
जयपुर: बॉयफ्रेंड को किया ये आखिरी मैसेज, MBA छात्रा के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा
झुंझुनूं में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत के बाद बवाल, CM भजनलाल ने दिए जांच के आदेश
झुंझुनूं में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत के बाद बवाल, CM भजनलाल ने दिए जांच के आदेश
जयपुर: MBA छात्रा की मौत में यूनिवर्सिटी और कंपनी अधिकारी पर FIR, ब्लैकमेल का आरोप
जयपुर: MBA छात्रा की मौत में यूनिवर्सिटी और कंपनी अधिकारी पर FIR, ब्लैकमेल का आरोप

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
Embed widget