एक्सप्लोरर

NEET UG 2024: NTA ने जारी किया नीट यूजी परीक्षा का शेड्यूल, किन बातों का रखें ध्यान, यहां जानें पूरी डीटेल्स

NEET Exam 2024 Date: एनटीए ने नीट परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. ये परीक्षा 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम को 5.20 मिनट तक होगी. परीक्षा को लेकर एक्सपर्ट ने छात्रों को विशेष सलाह दी है.

NEET UG Exam 2024: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की प्रवेश परीक्षा रविवार (5 मई 2024) को होगी.  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के जरिये आयोजित नीट परीक्षा में रविवार दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे के बीच होगी. नीट परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को मेडिकल के अलग-अलग कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है.

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न कोर्सेज के लिए देशभर के मेडिकल, डेंटल, आयुष, वेटेरनरी और चयनित नर्सिंग कॉलेजों में से लगभग  2 लाख 10  हजार सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे. परीक्षा के लिए अनुमानित 24 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जो कि अब तक की पूर्व मे हुई परीक्षा में सर्वाधिक संख्या है.

परीक्षा केंद्र पर एंट्री का समय
नीट परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 11 बजे से शुरू हो जाएगा और 1.30 बजे तक चलेगा. सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर अंकित कर अलग-अलग रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है. परीक्षार्थियों को 1.30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति मे एग्जामिनेशन सेंटर पर प्रवेश नहीं मिलेगा. ऐसे में अपने एडमिट कार्ड पर दर्शाए गए रिपोर्टिंग समय पर ही उपस्थित होना होगा.
 
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने सलाह दी ऐसे कैंडिडेट्स जिनका सेंटर कहीं बाहर है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कम से कम एक दिन पहले परीक्षा स्थल का वेरीफाई कर लें. जिससे परीक्षा के दिन वे निर्धारित समय से पहुंच जाएं और उन्हें वहां किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े.
 
पारिजात मिश्रा ने बताया कि परीक्षा पूर्णतया पेन एण्ड पेपर मोड पर होगी. यह परीक्षा एमबीबीएस के 706 मेडिकल कॉलेज की 1लाख 9हजार 145, बीडीएस के 323 कॉलेज के लिए 28 हजार 88, आयुष पाठ्यक्रम (बीएएमएस, बीएचएमएस, बीवाईएमएस, बीयूएमएस) और बीवीएससी की 55 हजार 851 के अलावा चयनित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों की करीब 2 लाख 10 हजार सीटों के लिए होगी.
 
परीक्षार्थियों को ये आईडी लानी होगी साथ
मिश्रा ने बताया कि परीक्षार्थी ओरिजिनल आईडी जैसे आधार कार्ड, गवर्नमेंट के द्वारा अनुमोदित वैलिड आइडेंटिटी प्रूफ पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, 12वीं क्लास का बोर्ड एडमिट कार्ड या रजिस्ट्रेशन कार्ड, पासपोर्ट, ओरिजिनल  स्कूल  आइडेंटिटी कार्ड जिसमें परीक्षार्थी की फोटो आ रही हो, इनमें से कोई सी भी एक आईडी साथ लानी है. 

आधार कार्ड को एनटीए ने ओरिजिनल आईडी के रूप में प्रमुखता दी है. इनकी फोटो कॉपी किसी भी सूरत में मान्य नहीं होगी. विद्यार्थियों को पेन भी सेंटर पर ही दिया जाएगा. पर्सनल पारदर्शी वाटर बॉटल और अगर कोई दिव्यांग है तो उससे संबंधित प्रमाण पत्र ले जाने होंगे. अपने साथ किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस बिलकुल भी ना लाएं.
 
परीक्षार्थी इन बातों का विशेष रूप से रखें ध्यान
काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि एनटीए द्वारा जारी की गई नीट यूजी-2024 एडमिट कार्ड गाइडलाइन के अनुसार पहले परीक्षा के एडमिट कार्ड को अच्छे से कंप्लीट करें. इसमें परीक्षार्थी को फोटो (जैसा आवेदन पत्र में अपलोड किया गया) चिपकाना है. परीक्षार्थी अपना एक पोस्टकार्ड साइज फोटो एडमिट कार्ड के साथ संलग्न कर निर्धारित परफॉर्मा में चिपका कर परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर आएं.  

इसके अलावा एक और समानांतर पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं जो अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के काम आएगा. परीक्षार्थी को बाएं हाथ के अंगूठे का इम्प्रेशन घर से लगाकर लाना होगा. परीक्षार्थी को खुद का सिग्नेचर कक्षा में उपस्थित परीक्षक के सामने ही करने होंगे, इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान रखें. परीक्षार्थी एडमिट कार्ड कलर या ब्लैक एंड वाइट मे प्रिंट आउट ले सकते हैं.
 
ये रहेगा ड्रेस कोड
मिश्रा ने बताया कि परीक्षार्थी कोई भी लाइट कलर ड्रेस पहन सकता है. छात्र ट्राउजर्स या पैंट जिसमें कि कोई मेटल बटन नहीं हो और हाफ शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं, फुल आस्तीन की शर्ट को न पहन कर जाएं. छात्राएं सलवार कुर्ता, लेगिंग, पैंट या ट्राउजर, टी-शर्ट और कुर्ती पहन सकते हैं. इनमें से किसी में भी मेटल के बटन नहीं होने चाहिए. 

इसके अलावा नीट परीक्षार्थी नॉर्मल स्लीपर या सामान्य जूते पहन सकते हैं. आभूषण या मेटल की चीजें जैसे ताबीज, कड़ा पहनकर नहीं जाना है. परीक्षार्थी अगर कोई धार्मिक या परंपरागत ड्रेस पहन कर जा रहा है तो उसे 11.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर, अपनी व्यक्तिगत जांच करवानी होगी.
 
परीक्षा कक्ष के लिए दिशा निर्देश
सबसे पहले क्वेश्चन पेपर का माध्यम (इंग्लिश, हिंदी या क्षेत्रीय भाषा) में जो भी कैंडिडेट ने एप्लीकेशन फॉर्म भरते फिल किया था, उसे चेक करें. उसके बाद ही पेपर को अटेंप्ट करें. ओएमआर शीट पर मुख्य रुप से अपना रोल नंबर, पेपर कोड, क्वेश्चन पेपर, बुकलेट नंबर और व्यक्तिगत विवरण को सबसे ज्यादा ध्यानपूर्वक भरें. 

ओवल भरते समय पेन की इंक दूसरे ओवल को ओवरलैप नहीं करे और न ही स्याही को फैला करके ओएमआर को गंदा करें. ओएमआर कटिंग, ओवरराइटिंग, इरेजिंग भी नहीं करें. एनटीए के जरिये जारी की गाइडलाइन के अनुसार मेन ओएमआर शीट और ओएमआर शीट की ऑफिस कॉपी दोनों ही इनविजीलेटर को परीक्षा समाप्त होने के बाद जमा करानी होगी, जो मेन ओएमआर शीट के साथ एनक्लोज होती है. 

एग्जाम खत्म होने के बाद में एडमिट कार्ड और पोस्टकार्ड साइज फोटो वाला परफोर्मा भी एग्जामिनर को देना होगा. किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर एग्जामिनेशन रूम में उपस्थित कैंडिडेट के साथ कोई वातार्लाप न करें, वहीं पर उपस्थित एग्जामिनर, इंविजिलेटर को तुरंत सूचना दें.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Election 2024: बांसवाड़ा सीट पर BJP प्रत्याशी से पिछड़े अन्य उम्मीदवार, जानें- प्रचार पर खर्च का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget