एक्सप्लोरर

राजस्थान में बॉर्डर एरिया में कल होगी मॉक ड्रिल, बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी ने क्या कहा?

Rajasthan Mock Drill: राजस्थान समेत अन्य राज्यों में ये मॉक ड्रिल ऐसे समय में हो रही है, जब बीते दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया था.

Mock Drill in Rajasthan:ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है. इस बीच, पाकिस्तानी सीमा से सटे राजस्थान समेत अन्य राज्यों में गुरुवार (29 मई) को मॉक ड्रिल करने का निर्णय लिया गया है. बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार, पाकिस्तान की सीमा से लगे जिलों में गुरुवार 29 मई को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी.

मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी. ये मॉक ड्रिल ऐसे समय में हो रही है, जब बीते दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया था.

पहलगाम हमले के बाद भारत ने किया था एयर स्ट्राइक

दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय इलाकों में ड्रोन हमले किए, जिसमें 300 से 400 ड्रोन भेजे गए. हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन ड्रोन्स को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय कर दिया. ये हमला जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाकर किया गया था. 

भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में मची थी अफरा तफरी

ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे थे. इसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई थी. दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की वार्ता के स्तर पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम की शुरुआत की गई, जिसके बाद सीजफायर की घोषणा की गई.

 पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने क्या कहा?

बाद में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने भी नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले की बात को स्वीकार किया था. शरीफ ने यह बयान "यौम-ए-तशाकुर" (धन्यवाद) नामक भव्य समारोह में अपने भाषण के दौरान दिया था. शरीफ ने कहा था, "9 और 10 मई की रात करीब 2:30 बजे सेना प्रमुख ने मुझे फोन कर बताया कि भारत ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए हम पर हमला किया है. एक मिसाइल नूर खान एयरबेस पर गिरी और कुछ अन्य मिसाइलें अन्य इलाकों में गिरी हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Box Office: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात

वीडियोज

India-US Trade Deal:भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर Congress ने साधा निशाना, कह दी बड़ी बात! | America
IPO Alert: Fractal Analytics IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
India US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला | Donlad Trump | PM Modi
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup | Pappu Yadav Arrest | Janakpuri
Pappu Yadav Arrested: पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत...क्या सच हुई पप्पू यादव की भविष्यवाणी? |Patna

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Box Office: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
Army Secrets: सेना से रिटायर होने के बाद भी कौन-सी बातें नहीं बता सकते जवान? ताउम्र रखना पड़ता है राज
सेना से रिटायर होने के बाद भी कौन-सी बातें नहीं बता सकते जवान? ताउम्र रखना पड़ता है राज
रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी; 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी; 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
Embed widget