एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, फेतहपुर में पारा शून्य के पास पहुंचा

Rajasthan ka Mausam: अरब सागर के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में हवाओं का एक प्रति चक्रवाती तंत्र विकसित होने से अगले 48 घंटों में दिन-रात का तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

Rajasthan Weather Today: उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान में कुछ स्थानों पर तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. सीकर के फतेहपुर में तापमान शून्य के आसपास (0.5 डिग्री सेल्सियस )पहुंच गया था. मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक सोमवार को राज्य के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया.मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

मौसम में बदलाव की वजह क्या है

केंद्र के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा. दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के इलाकों में अरब सागर के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में हवाओं का एक प्रति चक्रवाती तंत्र विकसित होने से आगामी 48 घंटों में दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है.केंद्र के अनुसार 16-17 फरवरी के दौरान जैसलमेर-बाड़मेर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस (औसत से अधिक) के आसपास रहने की संभावना है.

सोमवार को चूरू में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 4.2 डिग्री सेल्सियस, करौली में 4.3 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ के संगरिया में 4.5 डिग्री सेल्सियस , बीकानेर 4.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 5.3 डिग्री, पिलानी 5.8 डिग्री और अन्य स्थानों पर 6.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

कैसा रहेगा आज राजधानी का मौसम

अब अगर आज के तापमान की बात करें तो राजधानी का तापमान 12 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. श्रीगंगानगर में पारा 10 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. चूरू का तापमान नौ से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.जोधपु में 14 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच, बीकानेर में 10 से 30 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 14 से 33 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 13 से 32 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 15 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें

Valentine Day 2023: गहलोत सरकार की अनूठी पहल, दिव्यांग से शादी करने पर मिलेंगे 5 लाख रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget