एक्सप्लोरर

Congress President Election: थरूर की हार पर बीजेपी का तंज, पूछा- क्या चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने की थी उम्मीद?

मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने पर बीजेपी के मीडिया सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट कर शशि थरूर की हार पर तंज कसा है.

Congress President Election News: कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है. मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने इस चुनाव में शशि थरूर (Shashi Tharoor) शिकस्त दी है. अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था. अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा पहले से भारी था. खड़गे को गांधी परिवार का समर्थन भी हासिल था. उनके नामांकन के वक्त पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे. ऐसे में यह माना जा रहा था कि चुनाव में खड़गे की जीत लगभग तय थी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेल के प्रभारी ने ट्वीट कर शशि थरूर की हार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है.

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया -''शशि थरूर एक हारे हुए व्यक्ति की तरह रो रहे हैं. क्या उन्हें वास्तव में कांग्रेस में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने की उम्मीद थी? उसे आभारी होना चाहिए कि उसे बाथरूम में बंद नहीं किया गया था ... सबसे बुरा अभी आना बाकी है. अगले कुछ महीनों में गांधी परिवार से मुकाबला करने के लिए उनका उपहास किया जाएगा और उन्हें शर्मिंदा किया जाएगा. ''

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है. कई सालों बाद लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हो गए हैं गांधी परिवार के अलावा कोई बाहर का अध्यक्ष बना है. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि अब देखना है कि परिवार की कठपुतली बनकर मनमोहन सिंह की तरह काम करते हैं या स्वयं विवेक से यह तो आने वाला समय बताएगा कि कितने दबाव में काम कर रहे हैं.

उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को अध्यक्ष मिल गया है. उन्होंने कहा कि खरबूजा छुरी पर गिरे या छुरी खरबूजे पर नुकसान खरबूजे का ही होना है. पूरी पार्टी मां बेटा और बेटी के बीच चलेगी. कांग्रेस पार्टी बोल रही है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीता है.

Rajasthan: गहलोत सरकार की भर्ती की घोषणा के बाद भी बेरोजगार युवाओं में आक्रोश, क्या है वजह?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget