एक्सप्लोरर

Rajasthan: गहलोत सरकार की भर्ती की घोषणा के बाद भी बेरोजगार युवाओं में आक्रोश, क्या है वजह?

राजस्थान सरकार के 46 हजार 500 पदों पर भर्ती की घोषणा से खुश होने की बजाय बेरोजगारों में नाराजगी के साथ सरकार के खिलाफ आक्रोश है. लेवल-2 में पद घटाने पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

Teacher Recruitment 2022: राजस्थान (Rajasthan) में बेरोजगारों को सौगात देने के लिए दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शिक्षक भर्ती का बड़ा एलान किया था. 46 हजार 500 पदों पर भर्ती की घोषणा से खुश होने की बजाय बेरोजगारों में नाराजगी के साथ सरकार के खिलाफ आक्रोश है. बीएड शिक्षित बेरोजगारों ने लेवल 2 में पद घटाने पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस विधायक ने भी बेरोजगार युवाओं का पक्ष लेते हुए सरकार को उनका वादा याद दिलाते हुए पद बढ़ाने की मांग की है. सरकार का कहना है कि स्कूलों में नामांकन के आधार पर पद बांटे हैं.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में 46 हजार 500 अध्यापकों की भर्ती के लिए स्वीकृति जारी की. इसमें लेवल 1 में 21 हजार पद व लेवल 2 में 25 हजार 500 पद स्वीकृत किए. इन पदों में विशेष शिक्षा अध्यापकों के 4,500 पद भी शामिल हैं. यह घोषणा होते ही थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती को लेकर विवाद शुरू हो गया. दरअसल, सरकार ने लेवल 2 के 6 हजार पद घटाकर इतने ही पद लेवल 1 में बढ़ा दिए हैं. इससे पदों की संख्या तो बराबर रही मगर अभ्यर्थियों का लेवल गड़बड़ हो गया. 

कटौती पर बेरोजगारों ने यूं जताई नाराजगी
दरअसल, दोनों लेवल के पदों में किए गए फेरबदल से लेवल 1 में तो चयन आसान हो गया जबकि लेवल 2 में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई. अब लेवल 2 में चयन होना अभ्यर्थी के लिए मुश्किल हो गया है. पहले लेवल 1 में एक पद के लिए 14 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला था, जो अब घटकर 9 के बीच रह गया है. वहीं लेवल 2 में पहले 19 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला था, जो अब 23 के बीच होगा. ऐसे में बीएड डिग्रीधारी सरकार से नाराज हैं. अलवर निवासी अंकिता देवरवाल ने सरकार से सवाल किया कि लेवल 2 के उम्मीदवारों को किस बात की सजा दी जा रही है? पदों में कटौती क्यों? नागौर निवासी राजू ने कहा कि थर्ड ग्रेड पर राजनीति चुनाव में भारी पड़ेगी.

कांग्रेस विधायक ने की पद बढ़ाने की मांग
प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नगराज मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रीट लेवल 2 में पद बढ़ाने की मांग की है. एमएलए ने सीएम से कहा कि आप आगामी बजट राजस्थान के युवाओं और बेरोजगारों के लिए लाने जा रहे हैं. इसी के तहत आपने रीट भर्ती की घोषणा की है जिसमें रीट लेवल 2 में कटौती की है. इस फैसले से युवाओं में आक्रोश है और अभ्यर्थी पद घटने से निराश हैं. इससे पहले प्रदेश में युवाओं के लिए अलग से बजट घोषणा करने से प्रत्येक युवा के चेहरे पर खुशी झलक रही थी. विधायक ने सीएम से पूर्व में की गई घोषणा के तहत ही पद बढ़ाकर भर्ती करने की मांग की है.

इसलिए किया पदों में फेरबदल
शिक्षा विभाग के मुताबिक, लेवल 1 और लेवल 2 के पदों का बंटवारा स्कूलों में हुए नामांकन के आधार पर किया है. शाला दर्पण पोर्टल पर पहली से पांचवीं कक्षा तक नामांकन 42 लाख से अधिक और छठी से आठवीं कक्षा तक नामांकन 25 लाख से अधिक है. शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला का कहना है कि स्टाफिंग पैटर्न में नामांकन के हिसाब से पद दिए जाते हैं. सरकारी स्कूलों में इस बार पहली से पांचवीं तक नामांकन बढ़ा है. इसी को ध्यान में रखकर पदों का बंटवारा किया है.

कौन सी क्लास में कितने विद्यार्थी
शिक्षा विभाग में आंकड़ों के मुताबिक, लेवल 1 में 42 लाख और लेवल 2 में 25 लाख विद्यार्थी हैं. प्रदेश में कक्षा पहली से पांचवीं तक कुल 42.07 लाख स्टूडेंट्स हैं. इनमें 21.59 लाख छात्राएं व 20.47 लाख छात्र हैं. इसी तरह कक्षा छठी से आठवीं तक कुल 25.21 लाख स्टूडेंट्स हैं. इनमें 13.05 लाख छात्राएं व 12.16 लाख छात्र हैं.

कहां कितने पद खाली
राजस्थान में लगभग हर श्रेणी के अध्यापकों के पद लंबे समय से खाली हैं. इनमें व्याख्याता के 12 हजार 261, सेकंड ग्रेड टीचर के 16 हजार 531, लेवल 1 के 21 हजार, लेवल 2 25 हजार 500, शारीरिक शिक्षक 2 हजार 582 और प्रयोगशाला सहायक के 1 हजार 205 पद रिक्त हैं. बेरोजगार युवाओं को इन पदों पर भी भर्ती शुरू होने का इंतजार है. 

यह भी पढ़ें:-

Rajasthan Politics: भगवान श्रीराम की तुलना राहुल गांधी से करने पर सियासी उबाल, बीजेपी ने जताया कड़ा ऐतराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget