एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: पाली में गहलोत सरकार पर भड़के देवेन्द्र फडणवीस, कहा- 'भ्रष्टाचार में नंबर वन...'

Rajasthan Election : देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान को पहले नंबर पर तो लाए, लेकिन बलात्कार, भ्रष्टाचार, गैंगवार, दुराचार और अत्याचार में लेकर आए.

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले घमासान शुरू हो गया है. इसी क्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मंगलवार को राजस्थान के पाली में बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने जनसभा में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला. इस दौरान फडणवीस ने कहा कि गहलोत ने इस राज्य को भ्रष्टाचार, रेप और गैंगवार में नंबर वन बना दिया है. उन्होंने पूछा कि गहलोत बताएं, आपके राज में हो रहे भ्रष्टाचार का पैसा किसकी जेब में जा रहा है?

फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान को पहले नंबर पर तो लाए, लेकिन बलात्कार, भ्रष्टाचार, गैंगवार, दुराचार और अत्याचार में लेकर आए. भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाली एक संस्था के सर्वे में बताया गया है कि राजस्थान पिछले चार सालों से भ्रष्टाचार में पहले नंबर पर है. जल जीवन मिशन में करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है. मैं गहलोत जी से पूछता चाहता हूं कि आप बताएं कि ये पैसा किसकी जेब में जा रहा है, लेकिन आप नहीं बताएंगे, क्योंकि यह पैसा आपके अमचों-चमचों के जेब मे जा रहा है.

फडणवीस ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ गए हैं. महाराणा प्रताप की धरती पर इस प्रकार की बातें देखने को मिल रही हैं, जो प्रदेश को शर्मशार कर रही है. इसलिए इसे बदलना ही होगा. अब सरकार वही चलेगी, जो मोदी जी के साथ काम करेगी, तभी विकास होगा. उन्होंने कहा कि यदि राजस्थान में बीजपी सरकार होती तो गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा जल जीवन मिशन में दिए गए 30 हजार करोड़ का उपयोग होता और घर-घर पानी पहुंच चुका होता, लेकिन यह पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, अब जनता परिवर्तन करेगी. मोदी जी के साथ चलने वाली सरकार फिर से आएगी. फिर राजस्थान की गति को कोई रोक नहीं सकता.

राहुल गांधी विदेश जाकर देश की निंदा करते हैं- फडणवीस 
फडणवीस ने राहुल गांधी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया भारत की बात करती है, ऐसे समय में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत की निंदा करते हैं. वे चीन की प्रशंसा और भारत की आलोचना करते हैं. फडणवीस ने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब नरसिम्हा राव जी ने संयुक्त राष्ट्र में भाषण देने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी को भेजा था. वाजपेयी जी संयुक्त राष्ट्र में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पाकिस्तान को परास्त करके आए थे. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: कैलाश मेघवाल ने अर्जुन राम मेघवाल पर फिर साधा निशाना, वसुंधरा राजे का जिक्र कर कही ये बड़ी बात

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget