एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: जयपुर सीट के लिए कई नए चेहरों पर चर्चा, जानें कब तक आ सकती है लिस्ट?

Jaipur Lok Sabha Seat 2024: राजस्थान में पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब दूसरी लिस्ट पर सबकी नजरे टिकी हुई हैं. जयपुर शहर सीट के लिए कई नए चेहरों पर चर्चा तेज है.

Jaipur Lok Sabha Seat 2024: जयपुर लोकसभा सीट पर इस बार कई नए चेहरे चर्चा में है. जयपुर से लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे रामचरण बोहरा के टिकट पर 'संकट' है. इसलिए यहां पर पिछले एक साल से कई चेहरों की चर्चा है, जिसमें ब्राह्मण, वैश्य दोनों मांग कर रहे हैं.

हालांकि, रामचरण बोहरा अपने काम को प्रमुखता से सामने रख रहे हैं, उन्हें भरोसा है कि उनके काम को देखते हुए टिकट मिलेगा. राज विवि के प्रोफेसर प्रकाश शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ श्याम शर्मा, डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत, बीजेपी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, सुनील कोठारी जैसे कई नाम चर्चा में है. कई महिला नेत्री भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं. इस बार यहां से बीजेपी के टिकट मांगने वालों की लिस्ट लम्बी है. सूत्रों का कहना है कि 6 मार्च को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी उसके बाद यहां की लिस्ट आ सकेगी. 

डिप्टी मेयर पुनीत और सुनील कोठारी? 

जयपुर के डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत इस बार टिकट मांग रहे हैं. हालांकि, पुनीत विधानसभा चुनाव में भी मालवीयनगर सीट से टिकट मांगा था. चूंकि, जयपुर लोकसभा सीट से ब्राह्मण और बनिया वर्ग से लोग चुनाव लड़ चुके हैं. लगातार दो बार से ब्राह्मण को टिकट मिला है. इसलिए अब यहां से वैश्य वर्ग टिकट चाह रहा है. सुनील कोठारी भी चुनाव लड़ने की दौड़ में शामिल है. किशनपोल विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे लेकिन उन्हें अब लोकसभा से उम्मीद है. 

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष क्यों ? 

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ श्याम शर्मा भी जयपुर शहर लोकसभा में टिकट के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं. डॉ श्याम शर्मा को 1998 में जमवारामगढ़ विधानसभा से भैरों सिंह शेखावत ने टिकट दे दिया था लेकिन उस दौरान भंवरलाल शर्मा के मना करने के कारण शेखावत ने शर्मा का टिकट काट दिया और अशोक गहलोत ने हवामहल विधानसभा से टिकट देने के लिए कहा लेकिन डॉ शर्मा ने विचारधारा नहीं बदलने व उनके वरिष्ठ नेता के सामने टिकट लेने से मना कर दिया. इस बार यहां से टिकट मांग रहे हैं. 

प्रोफेसर ने क्यों की मांग ? 

राजस्थान विवि से किसी प्रोफेसर ने पहली बार जयपुर शहर लोकसभा सीट से टिकट की मांग की है. प्रोफेसर प्रकाश शर्मा पिछले कई सालों से बीजेपी के साथ जुड़े हैं. किसान प्रकोष्ठ में प्रवक्ता भी रहे हैं. दरअसल, जयपुर शहर में बागड़ा ब्राह्मण की संख्या निर्णायक की भूमिका में है. ऐसे में प्रकाश शर्मा बागड़ा ब्राह्मण में मजबूत पकड़ रखते हैं.

ये भी हैं दौड़ में शामिल ? 

बीजेपी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं. पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी टिकट मांग रहे हैं. कई महिला नेत्री भी इस टिकट मांगने की लिस्ट में शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: BJP Candidate List 2024: पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया को BJP ने चूरू से दिया मौका, 5 लोकसभा सांसदों का काटा टिकट, जानें कौन हैं वे

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget