एक्सप्लोरर

कोटा बूंदी सीट पर 70.82 फीसदी मतदान, जानें आठ विधानसभा क्षेत्रों में कितना रहा वोट का प्रतिशत?

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण में हुई वोटिंग का आंकड़ा जारी कर दिया है. शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने सपरिवार वोट डाला.

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting: कोटा बूंदी लोकसभा सीट पर दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया. सुबह से शाम तक कई मतदान केन्द्रों पर लाइनें लगी रही. दूसरी तरफ कई मतदान केन्द्र खाली भी रहे. ज्यादातर मतदान केंद्रों पर बाधा रहित मतदान संपन्न हुए.

कोटा बूंदी लोकसभा सीट पर प्रारंभिक रूप से 70.82 प्रतिशत मतदान हुआ. वर्ष 2019 के मुकाबले इस बार मतदान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गयी. पिछली बार कोटा बूंदी लोकसभा सीट का मतदान प्रतिशत 70.22 था. इस बार बढकर 70.82 हुआ है. मतदान कर्मियों ने कोटा के जेडीबी कॉलेज में ईवीएम को जमा करवाकर राहत की सांस ली. 

आठ विधानसभा क्षेत्रों का जान लीजिए मतदान प्रतिशत 
कोटा बूंदी लोकसभा सीट की आठ विधानसभा में सर्वाधिक मतदान रामगंजमंडी में हुआ. सबसे कम मतदान केशवराय पाटन विधानसभा का रहा. रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में 74.12 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा रहा जबकी केशवराय पाटन में 68.35 प्रतिशत मतदान हुआ. बूंदी विधानसभा में 71.5 प्रतिशत, पिपल्दा में 69 प्रतिशत, सांगोद विधानसभा में 72.17 प्रतिशत, कोटा उत्तर में 69.47, कोटा दक्षिण में 70.46 प्रतिशत और लाडपुरा विधानसभा में 71.17 प्रतिशत वोटिंग हुई. 

जनप्रतिनिधियों ने भी लोकतंत्र के महापर्व में लिया हिस्सा 
बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला ने शक्ति नगर स्थित बूथ नंबर 29 स्प्रिंगडेल स्कूल में अपनी पत्नी अमिता बिरला के साथ मतदान किया. कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल अपने गांव धर्मपुरा में पत्नी और बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे. हीरालाल नागर ने इन्द्रा विहार में मतदान किया. शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने सपरिवार अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर पहला वोट डाला. दिलावर की पत्नी सूरज दिलावर, पुत्र दीपक दिलावर और दोनों पुत्र वधु मदर टेरेसा उच्च माध्यमिक विद्यालय, कमरा नंबर 1, वीर सावरकर नगर, रंगबाड़ी कोटा स्थित मतदान केंद्र पर सबसे पहले मतदान किया.

मतदान करने के बाद मंत्री दिलावर ने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बनने की अपील की. कल्पना देवी ने पति इज्यरा सिंह और पुत्र जयदेव सिंह के साथ मतदान किया. विधायक संदीप शर्मा ने भी लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया.

दूसरी ओर शांति धारीवाल ने परिवार सहित सिविल लाइन स्कूल में वोट डाला. उन्होंने पुत्र अमित धारीवाल, पुत्रवधु एकता धारीवाल, पोता गर्वित धारीवाल के साथ मतदान किया. मतदान करने के बाद कहा कि कांग्रेस का माहौल है.

Bundi Weather: मतदान कर लौट रहे लोगों पर गिरी बिजली, तीन की दर्दनाक मौत, चार झुलसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget