एक्सप्लोरर

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर PM मोदी का निशाना, बोले- 'साफ दिखती है मुस्लिम लीग की छाप'

Lok Sabha Election: पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आड़ में कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को चुनाव हरवाने वाली कांग्रेस थी.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार में उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष पर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने धोरों की धरती से कांग्रेस और विपक्ष पर जबरदस्त हमला किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में जनसभा करने बाड़मेर पहुंचे थे. उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि घमंडियां इंडी गठबंधन के नेता झूठ का इतिहास लिख रहे हैं. लिहाजा, लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

धोरों की धरती से विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आड़ में कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव हरवाया था. बाबा साहेब को भारत रत्न सम्मान देने से भी रोकनेवाली कांग्रेस थी. कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान को खत्म करने की कोशिश की.

आज वही मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठ की आड़ ले रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने देश में पहली बार संविधान दिवस मनाना शुरू किया.

'भारत के खिलाफ इंडी अलायंस नफरत से भरा हुआ'

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वाले संविधान दिवस मनाने का विरोध कर रहे थे. पार्लियामेंट में कांग्रेसियों का भाषण भी है. कांग्रेसियों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है. पीएम मोदी ने कहा कि आप लिखकर रख लीजिए बाबा साहेब अंबेडकर खुद भी आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते हैं.

हमारा संविधान सरकार के लिए गीता, महाभारत, रामायण, कुरआन, बाइबल और गुरु ग्रंथ है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के खिलाफ इंडी एलायंस वाले नफरत से भरे हुए हैं.

'कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की है छाप'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी नजर आता है. घोषणा पत्र में बंटवारे की गुनहगार मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है. इंडी गठबंधन के सहयोगी ने भारत के खिलाफ बड़ी साजिश की. पोखरण की धरती ने भारत को परमाणु शक्ति से संपन्न किया. इंडी अलायंस के सहयोगी के घोषणा पत्र में परमाणु हथियार नष्ट करने का जिक्र है. पीएम मोदी ने कहा कि हम लाखा बंजारा को आदर्श मानने वाले लोग हैं. हम चाहते हैं कि राजस्थान में हर घर तक पीने का पानी पहुंचे. लेकिन मैं आपको बता दूं कि देश मे कांग्रेस की सरकार ने 5 दशक तक राज किया.

हम लोग सीमावर्ती गांवों को देश का प्रथम गांव मानते हैं. इसी सोच के साथ हमने सीमावर्ती गांवों तक सड़कों का जाल बिछाया है. कच्छ और बाड़मेर में लोग अपने बच्चों को कहते थे कि यहां क्या करोगे कहीं और चले जाओ. उस समय जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया. आज हालात बिलकुल अलग है. जब कच्छ बदल सकता है तो बाड़मेर क्यों नहीं बदल सकता. पीएम मोदी ने कहा कि जल्द रिफाइनरी शुरू होने वाली है. कांग्रेस ने रिफाइनरी में भी कई अड़ंगे लगाएं. 

ABP Exclusive: बाड़मेर सीट पर बीजेपी-कांग्रेस की टेंशन बढ़ाने वाले रविंद्र सिंह भाटी बोले, 'मेरी कुंडली में...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget