एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही 'लेम्बोर्गिनी', राइड के दौरान एक कार का हुआ एक्सीडेंट

Jaisalmer: विश्व की सुपर कार लेम्बोर्गिनी भारत में अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर में कार मालिकों के साथ पहुंची है. दुनियाभर में इसका सेलिब्रेशन हो रहा है.

Rajasthan News: पूरी दुनिया में सबसे बेहद पंसद की जाने वाली सुपर कार 'लेम्बोर्गिनी' (Lamborghini) अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जोधपुर और जैसलमेर पहुंची है. यहां सुपर कार 'लेम्बॉर्गिनी' सड़कों पर सरपट दौड़ती नजर आ रही है. सुपर कार लेम्बॉर्गिनी के काफिले को देखने के लिए जोधपुर से जैसलमेर तक सड़कों पर लोग इंतजार करते नजर आए. इस दौरान सुपरकार लेम्बॉर्गिनी जैसलमेर में हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार कार करीब 30 फीट फिसलकर सड़क से नीचे उतर कर हादसे का शिकार हो गई. सुपरकार लेम्बॉर्गिनी 60 कारों के काफिले के साथ थी. इस हादसे के बाद कार मलिक को उतार कर दूसरी कर में भेजा गया. यह हादसा शुक्रवार को जैसलमेर में हुआ.

दरअसल, विश्व की सुपर कार लेम्बॉर्गिनी भारत मे अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर में कार मालिकों के साथ है. पूरी दुनिया में लेम्बॉर्गिनी सेलिब्रेशन के आयोजन किये जा रहे हैं. तीन दिन 6 से 8 अक्टूबर तक जोधपुर और जैसलमेर में यह इवेंट होगा. वहीं गुरुवार को सुपर कार लैंबॉर्गिनी की 60 कारों का काफिला मुंबई से जोधपुर पहुंचा था. शुक्रवार की सुबह फ्लैग मार्च के बाद उम्मेद भवन से सुपरकार लेम्बॉर्गिनी कारों का काफिला जैसलमेर के लिए रवाना हुआ था.

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा
वहीं जैसलमेर से करीब 10 किलोमीटर आगे मूल सागर गांव के पास एक सुपरकार तेज स्पीड की वजह से हादसे का शिकार हो गई. सुपर कार करीब 100 से अधिक की स्पीड में थी इस कारण उसका कंट्रोल बिगड़ गया. इसके बाद वह सड़क पर करीब 30 फीट फिसलकर सड़क के नीचे क्रैश हो गई. 60 सुपर कारों के काफिले में से एक कार के क्रैश होते ही अन्य गाड़ियां रुक गईं. दुर्घटनाग्रस्त हुई सुपर कार के मालिक को नीचे उतारकर दूसरी कार में भेजा गया. वहीं सुपर लग्जरी कार का जब एक्सीडेंट हुआ उस दौरान गनीमत रही कि सड़क पर और कोई नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

बॉर्डर पर बीएसएफ जवान होंगे शामिल
वहीं शुक्रवार को जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में सुपर कारों का फोटो शूट किया गया. इसके बाद रात का डिनर सम के धोरों में किया गया. शनिवार सुबह सुपर कार का यह काफिला तनोट माता के मंदिर व बॉर्डर तक गया. बॉर्डर पर बीएसएफ जवान इस इवेंट की कमान संभालेंगे 8 अक्टूबर को कारों का काफिला दोबारा जोधपुर पहुंचेगा. यहां से कार मलिक दिल्ली-मुंबई के लिए रवाना होंगे. वहीं इन कारों को कंटेनर से उनके मालिक तक पहुंचा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: बिहार की तरह गहलोत सरकार भी करवाएगी जातिगत जनगणना, कोर‌ कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पास

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा, पुलिस और छात्रों में झड़प
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अनशन पर पुलिस एक्शन, छात्रों को उठाया
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget