एक्सप्लोरर

Rajasthan: अब मेवाड़ में सुनाई देगी बाघ की दहाड़, NTCA ने दी कुंभलगढ़ सेंचुरी को टाइगर रिजर्व बनाने की मंजूरी

Kumbhalgarh Wildlife Sanctuary: राजस्थान के मेवाड़ में लंबे समय से चली आ रही टाइगर रिजर्व की मांग पूरी हो गई है, क्योंकि कुंभलगढ़ सेंचुरी में टाइगर रिजर्व बनाने के लिए एनटीसीए ने मंजूरी दे दी है.

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के मेवाड़ (Mewar) में लंबे समय से चली आ रही टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) की मांग पूरी हो गई है, क्योंकि कुंभलगढ़ सेंचुरी (Kumbhalgarh Wildlife Sanctuary) में टाइगर रिजर्व बनाने के लिए एनटीसीए (NTCA) ने मंजूरी दे दी है. राजस्थान में कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि अभी एक या दो दिन में नोटिफिकेशन जारी होगा. इसके बाद में यहां जो भी टाइगर रिजर्व के लिए कार्य होने से उन पर काम शुरू हो जाएगा. कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व राजसमंद जिले में आता हैं. इस मामले पर यहां की सांसद और एनटीसीए कमेटी की सदस्य सांसद दिया कुमारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया "राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की तरफ से मंजूरी मिल गई है और प्रदेश के चौथे टाइगर रिजर्व के रूप में कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व का रास्ता साफ हो गया है. अब इसमें जो भी कमियां हैं यानी कि बाघों को यहां पर बेहतर आवास मिल सके, उसके लिए काम शुरू होना है. उन्होंने यह भी बताया कि अभी नोटिफिकेशन जारी होना बाकी  है. इसके बाद से टाइगर रिजर्व का काम शुरू हो जाएगा."

सांसद दिया कुमारी ने क्या बताया
उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए कमेटी भी बनी. सर्वे भी किया और पॉजिटिव रिपोर्ट एनटीसीए को प्रस्तुत की थी. इसके बाद से एनटीसीएनए ने इसे मंजूरी दी है. सांसद दीया कुमारी ने आगे बताया कि मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन अभी लंबा सफर तय करना है जिसमें दो साल तक भी लग सकते हैं. पहले यहां पर बाघों के लिए बेहतर आवास डेवलप किया जाएगा. बाघों के लिए बेहतर हंटिंग, ग्रासलैंड जमीन सहित अन्य जो मानक हैं, उस पर काम किया जाएगा. 

 उन्होंने यह भी बताया कि सारी चीजें नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही साफ हो पाएगी. बता दें राजस्थान में रणथंभौर, सरिस्का, मुकुन्दरा हिल्स और रामगढ़ टाइगर रिजर्व हैं. अब कुंभलगढ़ होगा. जोकि उदयपुर और पाली जिले में रावली टाटगढ़ अभ्यारण्य में भी शामिल है. कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व की बात करें तो इसमें अभी जंगल सफारी होती है और यहां बड़ी संख्या में पैंथर भालू सहित अन्य वन्यजीव हैं.

Rajasthan Election 2023: भरतपुर नगर विधानसभा सीट पर बसपा ने खुर्शीद अहमद को दिया टिकट, जानें कैसी होगी इस बार की लड़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget