एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: भरतपुर नगर विधानसभा सीट पर बसपा ने खुर्शीद अहमद को दिया टिकट, जानें कैसी होगी इस बार की लड़ाई

Rajasthan Election 2023 News: भरतपुर में सात विधानसभा सीटें है. साल 2018 के चुनाव में बसपा ने इनमें से दो सीटों नगर और नदबई पर जीत हासिल की थी. इस बार BSP ने इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) अभी रणनीति बना रही हैं. वहीं बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party)  ने दोनों पार्टियों से आगे निकल कर अपने पांच प्रत्याशी घोषित भी कर दिए हैं. भरतपुर जिले में विधानसभा की सात सीटें हैं. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने इनमें से दो विधानसभा सीटों नगर और नदबई पर जीत हासिल की थी. बहुजन समाज पार्टी ने अब नगर और नदबई विधानसभा सीट पर नए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. 

कौन हैं खुर्शीद अहमद

नगर विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने खुर्शीद अहमद को अपना प्रत्याशी बनाया है. खुर्शीद अहमद पहले भी तीन बार नगर विधानसभा सीट पर जनता दल (सेक्युलर) और लोक जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं.

नगर विधानसभा सीट पर मतदाता

नगर विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण ज्यादा हावी रहते हैं. नगर विधानसभा क्षेत्र में जातिगत आंकड़ों के हिसाब से सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं. नगर विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 हजार मतदाता मुस्लिम हैं. दूसरे नंबर पर गुर्जर मतदाता आते हैं. इस सीट पर गुर्जर मतदाता लगभग 46 हजार हैं. तीसरे नंबर पर जाट मतदाता आते हैं. जाट मतदाताओं की संख्या करीब 40 हजार हैं. वहीं अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या लगभाग 35 हजार है. वर्ष 2018 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के वाजिब अली चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. उन्होंने भी अन्य बसपा विधायकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया था. इस बार बहुजन समाज पार्टी ने खुर्शीद अहमद को अपना प्रत्याशी बनाया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या खुर्शीद अहमद भी वजिब अली की तरह जीत का परचम फहरा पाएंगे.  

नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाते आए हैं. वर्ष 2018 के चुनाव में वाजिब अली ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. दूसरे नंबर पर रहे थे जाट नेता जमीन से जुड़े किसान नेता नेम सिंह फौजदार. नेम सिंह फौजदार को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है. फौजदार ने 2018 का चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था. फौजदार अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. वो बीजेपी से नगर विधानसभा पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहे हैं. फौजदार ने 2013 का विधानसभा चुनाव भी नगर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में वो तीसरे नंबर पर थे. बीजेपी से दो बार लगातार विधायक रहीं अनीता सिंह 2018 के चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थीं. 

क्या इस बार होगी कांटे की लड़ाई  
इस बार नगर विधानसभा सीट पर विधानसभा के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अपना प्रत्याशी वाजिब अली को बनाएगी. बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी खुर्शीद अहमद भी मुस्लिम समाज से और वाजिब अली भी मुस्लिम समाज से आते हैं. अब बीजेपी अपना प्रत्याशी किसको बनाती है यह देखने वाली बात होगी. इस बार नगर विधानसभा सीट पर चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया का सीएम अशोक गहलोत पर बड़ा हमला, ओबीसी आरक्षण को लेकर उठाए ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget