एक्सप्लोरर

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर खाटू श्यामजी का दर्शन करने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर, पहले जान लें ये अपडेट

Janmashtami 2023 Date: सीकर स्थित खाटू श्याम जी मंदिर को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सजाया जा रहा है. श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी से बचने के लिए मंदिर प्रशास द्वारा विशेष अपडेट जारी किया गया है.

Krishna Janmashtami 2023 in Sikar: कृष्ण जन्माष्टमी (krishna Janmashtami ) पर सीकर में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर (khatu shyam ji mandir) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी अपडेट है. गुरुवार (7 सितंबर) को दो घंटे के लिए खाटू श्याम जी का मंदिर बंद रहेगा, उसके बाद फिर इसे पूर्व की भांति खोल दिया जायेगा. इसके लिए मंदिर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व मंदिर को भव्य रुप से सजाया जा रहा है. इसके लिए सभी तरह की बातों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. 

पिछले कुछ सालों में यहां कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भारी भीड़ देखने के मिलती है. हर सालों की तरह इस बार भी यहां जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने का अनुमान है. श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसलिए मंदिर की तरफ से बड़ी अपडेट जारी की गई है. 

कब बंद रहेगा मंदिर?

खाटू श्याम जी मंदिर में व्यवस्थापक संतोष शर्मा ने बताया कि सात सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी है. इसलिए उस दिन रात को दो घंटे मंदिर बंद रहेगा. मंदिर के द्वार के बंद होने का समय रात 10 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगा. इसके बाद रात 12 बजे मंदिर का द्वार खुलेगा और विशेष आरती की जायेगी. हालांकि, मंदिर हमेशा की तरह सुबह पांच बजे ही खुलेगा. मंगला आरती की जाएगी. उसी दिन रात को 12:30 से एक बजे के बीच शयन आरती भी होगी. यह व्यवस्था कृष्ण जन्माष्टमी के दिन खाटू श्याम जी मंदिर पर रहेगी. मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए भव्य रुप से सजाया गया है. अभी से यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है.

मंदिर में आरती का क्या है समय?

हर दिन सुबह शीतकाल में 5 बजे और ग्रीष्म काल में 4 बजे मगंला आरती होती है. श्रृंगार आरती ग्रीष्म काल में 7 और शीतकाल में 8 बजे की जाती है. भोग आरती हमेशा दोपहर 12:30 बजे ही होती है. संध्या आरती शीतकाल में 6:30 बजे और ग्रीष्मकाल में 7:30 बजे होती है. शयन आरती शीतकाल में रात 9 बजे और ग्रीष्मकाल में 10 बजे होती है. मगर जन्माष्टमी पावन पर्व पर इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है, इस दिन मंदिर रात को दो घंटे बंद रहेगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में कल से शुरू होगी ये बड़ी योजना, मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से ERCP और गैस सिलेंडर पर की ये मांग

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget