एक्सप्लोरर

Kota: आंधी-तूफान के सामने टिक नहीं पाया सामूहिक विवाह का भव्य पंडाल, शादी से पहले बिगड़ गई इसकी सूरत

Rajasthan: राजस्थान के कोटा में गुरुवार को मौसम ने ऐसी करवट ली कि जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. यहां के लोग आंधी और तूफान से परेशान रहे और कई जगह ट्रेनें भी प्रभावित हुईं.

Kota News: कोटा (Kota) संभाग में रात करीब 11 बजे के बाद से धीरे-धीरे हवाएं चलने लगी और देखते ही देखते इसने आंधी (Storm) का रूप ले लिया जिससे पूरे शहर में बार-बार बिजली आती-जाती रही और कई इलाकों में तो शुक्रवार सुबह तक लाइट नहीं रहने से लोग परेशान रहे. कई जगह पेड़ गिरे तो छतों से टीनशेड तक उड़ने की जानकारी मिली है. इसके साथ ही ग्रामीण अंचल में भी आंधी ने तबाही मचाई है, कई जगह बरसात भी देखने को मिली.

कोटा संभाग के बारां जिले में आज 2222 जोड़ों का सर्वधर्म सम्मेलन में विवाह होने जा रहा है. ऐसे में रात को आई आंधी ने यहां की व्यवस्थाओं को बिगाड़ दिया, कई जगह टेंट उखड़ गए तो कई जगह पांडाल के  पोल टेढ़ें हो गए. हालांकि यहां रात से ही काम किया जा रहा है और आज सुबह तक व्यवस्था माकूल करने की बात कही गई है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई लोग शिरकत करने वाले हैं.

अचानक गिरा पारा, मौसम हुआ ठंडा 
मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई. मौसम विभाग के अनुसार कोटा संभाग सहित कई स्थानों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई थी, उसी के अनुरूप रात को मौसम ने करवट ली और अंधड़ से लोग परेशान रहे. अंधड इतना तेज था कि लोग दहशत में आ गए. बरसात के कारण ठंडक हो गई और पारा लुढ़क कर नीचे आ गया.

अंधड़ से रेल यातायात भी रहा प्रभावित 
कोटा-सवाई माधोपुर रेल खंड स्थित कापरेन में गुरुवार आधी रात को बिजली के तार टूट गए. इसके चलते शुक्रवार तड़के 4 बजे तक रेल यातायात ठप रहा. डाउन लाइन के सुबह तक चालू होने की उम्मीद जताई गई है. अपलाइन को देर रात तक शुरू करने का प्रयास किया जाता रहा. बारिश और तेज हवा के चलते राहत कार्य प्रभावित हो रहा था. रात करीब 12 बजे कापरेन में बांद्रा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा (12471) ट्रेन की चपेट में आने से बिजली के तार टूट गए. कोटा से ट्रेन रात करीब 11:30 बजे रवाना हुई थी. इस घटना के चलते ट्रेन का पैंटोग्राफ टूट कर नीचे गिर गया. साथ ही 6-7 खंभे तक बिजली के तार सहित क्षतिग्रस्त हो गए. 

रास्ते में अटकी कई ट्रेनें
अंधड़ के कारण इंदौर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (12415) केशोरायपाटन स्टेशन पर खड़ी रहीं. करीब पौन घंटा देरी से पहुंची यह ट्रेन कोटा से रात 12 बजे रवाना हुई थी. इसके अलावा कोच्चिवाली-अमृतसर (12488) संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गुडला स्टेशन पर खड़ी हुई थी. कोटा से यह ट्रेन रात 12:20 बजे रवाना हुई थी. साथ ही उदयपुर निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस (12964) तड़के 4 बजे तक भी कोटा स्टेशन पर खड़ी हुई थी. 
 

ये भी पढ़ें- कोटा: आंधी के सामने टिक नहीं पाया सामूहिक विवाह का भव्य पंडाल, शादी से पहले बिगड़ गई इसकी सूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget