एक्सप्लोरर

कोटा संभाग के 800 जलदाय कर्मियों ने जताया विरोध, यज्ञ कर क्या कहना चाहते हैं कर्मचारी?

Kota News: कोटा संभाग के 800 जलदाय कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में सामूहिक अवकाश लिया. अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय पर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया. अधिकारियों ने विरोध की घोषणा की.

Kota Water Supply workers Protest: जलदाय विभाग के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को कोटा संभाग भर के तकरीबन 800 जलदाय कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे. इस दौरान दादाबाड़ी स्थित अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता कार्यालय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पर सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार को बुद्धि देने की कामना की गई. कार्य बहिष्कार के बावजूद जल उत्पादन और वितरण से सम्बन्धित तकनीकी कर्मचारी काम पर रहे.

इससे पहले आयोजित सभा को अधीक्षण अभियंता प्रद्युमन बागल, अधिशासी अभियंता अरविंद खींची सहित दर्जनों अधिकारियों ने संबोधित किया और तीखा विरोध का ऐलान किया.

'राजस्थान सरकार की बुद्धि कुपित हो गई है'
उन्होंने कहा कि हमारा सरकार से कोई विरोध नहीं है. हम राज्य सरकार के कर्मचारी हैं, लेकिन सरकार की बुद्धि कुपित हो गई है. सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारा विभाग जनता को जल उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे काम करता है. इसके बदले में 1000 लीटर पर केवल 5 रुपए लिए जाते हैं.

निजी हाथों में जाने के बाद जिस प्रकार से एक लीटर की बोतल के 20 से 25 रुपए लिए जाते हैं, उसी प्रकार से पानी के बिलों में बेतहाशा वृद्धि होगी. यह आंदोलन केवल कर्मचारी या अधिकारियों का नहीं है, बल्कि आंदोलन जनहितार्थ है. इस आंदोलन को सरकार तुरंत वापस ले, उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को इस काले कानून के बारे में बताएंगे.

सचिवालय व विधानसभा का होगा घेराव
इस दौरान सरकार के बुलावे पर राजस्थान कौंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रदेश अध्यक्ष तथा संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डीपी चौधरी वार्ता के लिए जयपुर पहुंचे. डीपी चौधरी ने बताया कि सरकार से वार्ता सकारात्मक रहने की उम्मीद है. यदि किसी प्रकार से वार्ता विफल होती है तो जलदाय कर्मी सोमवार को विधानसभा और सीएम आवास घेराव को लेकर विचार करेंगे. इसके लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget