एक्सप्लोरर

कोटा में एक और सुसाइड, 10वीं के नतीजों से नाखुश छात्र ने मौत को लगाया गले

Kota Suicide News: छात्र मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और अपनी मां के साथ कोटा में रह रहा था. छात्र के सीबीएसई 10वीं में 61 फीसदी नंबर आए थे, जिससे वह नाखुश था.

Kota Suicide News: शिक्षा नगरी कोटा में एक और छात्र के सुसाइड का मामला सामने आया है. सीबीएसई बोर्ड की दसवीं क्लास के रिजल्ट से नाखुश होकर छात्र ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. हैरानी की बात ये है दसवीं के एग्जाम में छात्र फेल नहीं हुआ था बल्कि उसे 61 फीसदी नंबर मिले थे.

जानकारी के मुताबिक ये छात्र मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और अपनी मां के साथ कोटा में रह रहा था. एक कोचिंग संस्थान से तैयारी भी कर रहा था. ये घटना कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र की बता जा रही है.

रिजल्ट से डिप्रेशन में चला गया था छात्र
पुलिस ने बुधवार (14 मई) को बताया कि सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजों से उदास होकर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. बिहार के जहानाबाद का रहने वाला अनिकेश नाम का छात्र मंगलवार (13 मई) की शाम अपने पीजी रूम में पंखे से लटका मिला. मंगलवार को नतीजे घोषित होने के बाद अनिकेश डिप्रेशन में चला गया था, जिसमें उसने उम्मीद से काफी कम 61 फीसदी अंक हासिल किए थे. अनिकेश की मां ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

मां के बाहर जाते ही उठाया कदम
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब छात्र की मां थोड़ी देर के लिए बाहर गई तो उसने यह कदम उठा लिया. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां बुधवार (14 मई) की सुबह इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि अनिकेश पढ़ाई के लिए कोटा में अपनी मां के साथ रह रहा था.

बता दें कि एजुकेशन हब कहे जाने वाले कोटा में छात्र- छात्राओं के सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अभी हाल ही में रविवार (4 मई) को नीट-जेईई एग्जाम से ठीक पहले एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget