एक्सप्लोरर

अब वेज बिरयानी के स्टॉल से BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने हटवाए भगवान के पोस्टर, क्या है पूरा मामला?

Balmukund Acharya News: फोटो हटवाने के लेकर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि आज सोयाबीन बिरयानी बेची जा रही है, कल को इसी नाम और तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए चिकन बिरयानी बेची जा सकती है.

Balmukund Acharya News: जयपुर की हवा महल सीट से बीजेपी के विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं अब उनका एक और विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक वेज बिरयानी वाले से उसके पोस्टर से भगवान के फोटो हटाने की कहते नजर आ रहे हैं. अब तक तो उनका विरोध सड़कों पर नॉनवेज बेचने वालों से था लेकिन अब वह वेज बिरयानी बेचने वालों पर भी अपना आदेश थोपते दिखाई दिए.

दरअसल, वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य एक वेज बिरयानी के स्टॉल पर पहुंचते हैं और स्टॉल पर श्याम नाम का इस्तेमाल किए जाने और भगवान कृष्ण की तस्वीर लगाए जाने पर आपत्ति जताते हैं. साथ ही स्टॉल वाले को नाम और तस्वीर हटाने का निर्देश दे देते हैं. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

'इसलिए हटवाए पोस्टर'  
फोटो हटवाने के लेकर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि आज सोयाबीन बिरयानी बेची जा रही है, कल को इसी नाम और तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए चिकन बिरयानी बेची जा सकती है. उन्होंने दुकानदार से कहा कि उन्हें बिरयानी बेचने पर कोई एतराज नहीं है लेकिन भगवान कृष्ण के नाम श्याम का इस्तेमाल किए जाने और तस्वीर लगाई जाने से उन्हें आपत्ति है. 

विधायक ने फोन पर किसी अधिकारी से बात कर इस पर कार्रवाई करने को भी कहा. हालांकि स्टॉल वाले ने इसे हटाए जाने की बात मान लेने का भरोसा दिलाया. विधायक बालमुकुंद आचार्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मस्जिद में पोस्टर लगाने पर हुआ था विवाद
इससे पहले बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य पर पिछले दिनों मस्जिद में पोस्टर लगाने और मस्जिद के बाहर धार्मिक नारेबाजी करने का आरोप लगा था, जिसके बाद जयपुर में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतरते नजर आए. वहीं बाद में इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी.

कई विवादित वीडियो आ चुके सामने
पहली बार विधायकी की चुनाव जीते बालमुकुंद ने जीत के अगले ही दिन जयपुर में नॉनवेज की दुकान पर पहुंचकर देशभर में सुर्खियों में आए थे. उसके बाद उनके कई विवादित वीडियो सामने आए, जिसमें वह कांग्रेस पार्षद के पिता को गाली बकते नजर आए. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget