एक्सप्लोरर

कोटा में सोशल वर्क में इंटर्नशिप को लेकर बढ़ा क्रेज, इस संस्था से ले चुके हैं सैकड़ों छात्र ट्रेनिंग

Social Work Internship in Kota: कोटा के एक मशहूर फाउंडेशन से सैकड़ो छात्र- छात्राएं इंटर्नशिप करके सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं. इसके लिए हर साल पूरे देश से छात्र यहां पहुंचते हैं.

Kota News Today: सेवा के क्षेत्र में कोटा युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है. यहां युवा आकर सेवा के क्षेत्र में कार्य करने की बारीकियां सीख रहे हैं. हाड़ौती की अग्रणी सामाजिक संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन, पिछले 5 सालों से देश के बड़े-बड़े यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को सामाजिक कार्यों में निशुल्क इंटर्नशिप करा रही है. 

कोटा शहर में देहदान और नेत्रदान को लेकर सराहनीय कार्य हो रहा है. संस्था भी इसके लिए दूर दराज के जरुरतमंद लोगों को रौशनी लौटा रही है. 2 माह के इंटर्नशिप कोर्स में व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन, जन-जागरूकता के कार्यों के लिए रोडमैप तैयार किया जाता है.

इसके अलावा इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में पारस्परिक कौशल,संचार कौशल जैसे कई महत्तवपूर्ण कामों के साथ-साथ कई ऐसे बिंदुओं पर जानकारी दी जाती हैं, जो उनके अंदर आत्मविश्वास और नए कार्य को करने के लिए जोश जुनून के साथ करने के लिए प्रेरित करता है.

युवाओं को सामाजिक से जिम्मेदार बनाना उद्देश्य
शाइन इंडिया फाउंडेशन संस्थान में हर साल इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इस साल भी देहरादून के एक प्रसिद्ध कॉलेज के 10 छात्र-छात्राओं के अलावा हरियाणा की भी एक प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी के चार छात्र-छात्राएं सामाजिक कार्यों में प्रबंधन और दक्षता हासिल करने के लिए पहुंचे हैं.

इस संबंध में इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर डॉ संगीता गौड़ ने बताया कि इस इंटर्नशिप को देने के पीछे संस्था का एक विशेष उद्देश्य है. इसके तहत हमारे आने वाले युवा, सामाजिक रूप से और अधिक जिम्मेदार बनें, इसकी ट्रेनिंग दी जाती है. 

140 से ज्यादा युवा कर चुके हैं इंटर्नशिप
संस्था ने अपने सेवा कार्यों से बहुत ही कम समय में न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन किया हैं. संस्था के उत्कृष्ट कार्यों के क्षेत्र में बढ़ती प्रगति, सफलता और सामाजिक जागरूकता से जनचेतना बढ़ाने के कारण एक विशेष मुकाम हासिल किया है.

इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर डॉ संगीता गौड़ के मुताबिक, देश के कई कॉलेज अपने छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप करने के लिए हमारे संस्थान में कोटा भेज रहे है. बीते सालों में यूपीईएस देहरादून, एलपीयू पंजाब, इग्नू यूनिवर्सिटी आदि के 140 से ज्यादा लोग छात्र-छात्राएं यहां से इंटर्नशिप करके अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: उदयपुर में इस दिन से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, राजस्थान से बड़ी संख्या में युवा लगाएंगे दौड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget