एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा में चम्बल रिवर फ्रंट के लोकार्पण पर आएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, जानें क्या है खास

Chambal River Front Inauguration: चम्बल रिवर फ्रंट के लोकार्पण की भव्य तैयारियां की जा रही हैं. जितना सुंदर और अद्भुत इसे बनाया गया है उससे कहीं अधिक यादगार बनाने की कोशिश की गई है.

Ranveer-Deepika in Kota: कोटा के चम्बल रिवर फ्रंट के लोकार्पण में कुछ दिन रह गए हैं और इसके शुभारंभ की भव्य तैयारियां की जा रही हैं. जितना सुंदर और अद्भुत इसे बनाया गया है, उससे कहीं अधिक यादगार बनाने के लिए इसका लोकार्पण भी ऐतिहासिक होगा ऐसा भी प्रयास किया जा रहा है, जिसके चलते इसके शुभारंभ पर फिल्मी कलाकार दीपिका पादुकोण और रणवीर की जोड़ी अपने जलवे दिखाएंगी. इसके साथ ही अन्य और कलाकारों को बुलाए जाने पर भी चर्चा चल रही है. 

मुख्यमंत्री गहलोत देश की पहली सबसे लंबी चंबल माता की मूर्ति से गिरते हुए पानी के सिस्टम का चंबल नदी के बीच में वोट पर बैठकर बटन दबाकर उद्घाटन करेंगे. दूसरे दिन आईएल फैक्ट्री की आवासीय कॉलोनी के स्थान पर बनाए गए सिटी आक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया जाएगा.

123 विधायक होंगे शामिल 
इसके बाद यहीं पर स्थित कांच के शीश महल में कैबिनेट की बैठक होगी. उद्घाटन समारोह में राजस्थान विधानसभा के 123 विधायक शामिल होंगे. इनमें कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, संसदीय सचिव सहित शामिल होंगे. इसी के साथ राज्य सरकार के विभिन्न बोर्ड, आयोग और मंडलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे.

बना है वर्ल्ड क्लास पार्क 
आक्सीजोन पार्क का निर्माण 75 एकड़ जमीन में बनाया गया है. यह वर्ल्ड क्लास पार्क बना है. ऑक्सीजोन पार्क में 1200 मीटर की लम्बी नहर है. 180 मीटर लंबाई और 30 मीटर ऊंची मानव निर्मित पहाड़ी है, जो अंदर से बिल्कुल खाली है. जिसमें बड़ी कॉन्फ्रेंस हो सकती है, इसके अलावा एक जंगल का इलाका बनाया गया है, जहां पर विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाए गए हैं.

बादाम के जंगल में 7 डिग्री से कम होगा टेंपरेचर 
यहां एक बादाम का जंगल है, जहां पर सामान्य टेंपरेचर से 7 डिग्री टेंपरेचर कम हो जाएगा. एक क्षेत्र में मयूर के पौधे लगाए गए हैं. उल्टा पिरामिड यहां पर लगाया गया है, यहां पर एवरी बनाई गई है. जिसमें विदेशी पक्षी लाए जाएंगे, वह अभी स्वीकृति के लिए पेंडिंग है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 20 घंटे तक सर्किट हाउस में किसी से नहीं मिले सीएम गहलोत, जानें- क्यों चर्चा में है उदयपुर दौरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget