एक्सप्लोरर

Kota News: करंट के बाद भी दो किलोमीटर लंबी तार चुरा ले गए चोर, अचानक बिजली कटी तो...

Kota News: बिजली की तार चोरी करने वाले 4 आरोपियों को घटना में इस्तेमाल वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 497 मीटर तार बरामद किया गया है.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा (Kota) में चोरी की एक घटना में चोरों के हिम्मत की भी दाद देनी पड़ेगी कि वे 11 केवी विद्युत लाइन को ही चोरी करके फरार हो गए. लाइन में विद्युत प्रवाह था और लाइटें आ रही थीं, अचानक लाइटें गई तो किसी ने शिकायत करते हुए कहा कि लाइट नहीं आ रही. जब विभाग की टीम ने फाल्ट चेक किया तो उसके होश उड़ गए. वहां जाकर देखा तो पता चला कि विद्युत तार ही नहीं है. आनन फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और जैसे तैसे व्यवस्था की. रानपुर पुलिस ने विद्युत लाइन के तार चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ऑटो और चोरी किया गया 497 मीटर तार बरामद किया है. 

2200 मीटर तार की चोरी 
पुलिस अधीक्षक कोटा शहर शरद चौधरी  ने बताया कि 25 मार्च 2023 को अज्ञात चोरों द्वारा थाना रानपुर इलाका में जगपुरा के पास 11 केवी विद्युत लाईन के तार लगभग 2200 मीटर को काटकर चोरी कर लिया था, जिसकी कुल कीमत 4.50 लाख के लगभग थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए उक्त चोरी की घटना कारित करने वाले चोरों की गिरफ्तारी के लिए प्रवीण जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर के निर्देशन में  थानाधिकारी रानपुर बलवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए और ह्युमन इंटेलिजेंस तथा तकनीकी साक्ष्यों को संकलित करते हुए शनिवार को उक्त विद्युत लाईन के तार चोरी करने वाले 4 आरोपियों को घटना में इस्तेमाल वाहन ऑटो के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. आरोपियों के कब्जे से 497 मीटर तार बरामद किया गया है.

14 पोल से उतार ले गए तार
26 मार्च 2023 को हिमाशु बैरवा कनिष्ट अभियंता जयपुर विद्युत वितरण निगम रिको रानपुर ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 25 मार्च 23 को 11.10 बजे शाम को जगपुरा भीमपुरा कि 11 केवी लाईन पर फाल्ट आया. इसकी सूचना जीएसएस कर्मचारी द्वारा मोबाईल के माध्यम से मुझे दी गई, जिसके बाद मैनें लाइनमेन मनीष सामरिया और नरेन्द्र कुमार को मौके पर लाईन पेट्रोलिंग के लिए भेजा तो पाया कि फोरलेन से जगपुरा तेजाजी मन्दिर तक कि लाईन का तारा चुरा लिया गया है, जिसके कारण दोनों 11 केवी लाईन की सप्लाई भी बन्द रही. चोरो द्वारा लगभग 2.2 कि.मी तार जिसकी कीमत 4,27,507 रुपए है चुराए गए थे. 11केवी लाईन के चार तार 14 पोल के उतार ले गए थे. 

पकड़े गए ये बदमाश
कनिष्ट अभियंता ने बताया कि, घटना के बाद जांच शुरू की गई. इस दौरान गठित टीम द्वारा शाहरूख खान पुत्र गुल मोहम्मद (25) निवासी फुटा तालाब अनन्तपुरा कोटा शहर हाल कैथुन रोड बाबु खान का मकान थान उद्योग नगर कोटा शहर, शहीद उर्फ राजा पुत्र हाफिज मोहम्मद  (21) वर्ष निवासी तालाब गांव हनुमान मन्दिर के पास थाना अनन्तपुरा, दिलीप पुत्र पप्पू निवासी अमरपुरा सुल्तानपुर और कमलेश सिंह उर्फ गोलू पुत्र अशोक कुमार, निवासी कापरेन बूंदी हाल इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास गुमानपुरा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच कर रही है कि आखिर ये तार चुराते कैसे थे और इससे पहले कितनी चोरियां की हैं. 

Rape in Rajasthn: पीड़िता को मारने में पूरा सिस्टम ही लगा हुआ था, बाड़मेर में दलित महिला को रेप के बाद जलाने का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget