एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोचिंग के 2 छात्रों की चंबल में डूबने से मौत, Kota में रहकर कर रहे थे पढ़ाई

Kota News: मृतक छात्रों में बिहार के बुंदेलखंड का निवासी रवि मेहरा (20) वर्ष और मध्य प्रदेश के सागर जिले का निवासी नैतिक (17) वर्ष है. वे इंद्र विहार के एक हॉस्टल में रहते थे.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा (Kota) में चम्बल नदी (Chambal river) के पास नहाने और लापरवाही करते हुए वहां तक पहुंचने से लोग अभी भी बाज नहीं आ रहे हैं. इसकी वजह से आए दिन चम्बल में डूबने से मौत हो रही है. इसके बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे, ना ही प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है. ऐसे में कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (Engineering Entrance Exam) की तैयारी कर रहे दो कोचिंग छात्रों की डूबने से मौत हो गई. दोनों के शव को बाहर निकाल लिया गया है.

दो डूबे तीसरे ने दी सूचना
शहर के आरके पुरम थाना इलाके के गेपरनाथ महादेव मंदिर के नजदीक चंबल नदी में नहाते हुए दो कोचिंग छात्र डूब गए. तीन दोस्त गुरुवार को नहाने के लिए गए थे, जहां पर दो दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूब गए. इसकी जानकारी तीसरे छात्र ने स्थानीय लोगों और हॉस्टल संचालक के जरिए पुलिस तक पहुंचाई. घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात ही नगर निगम की गोताखोर टीम ने रेस्क्यू शुरू किया था, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू नहीं हो पाया. शुक्रवार सुबह से ही ऑपरेशन को शुरू कर दिया गया है जिसके बाद स्कूबा डाइविंग कर करीब 30 फीट नीचे से दोनों के शव को बाहर निकाला गया.

बिहार-मध्य प्रदेश के छात्र
पुलिस उप अधीक्षक प्रथम अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक छात्रों में बिहार के बुंदेलखंड का निवासी रवि मेहरा (20) वर्ष और मध्य प्रदेश के सागर जिले का निवासी नैतिक (17) वर्ष है. वहीं सूचना देने वाला छात्र मयंक मिश्रा है. तीनों इंद्र विहार स्थित एक हॉस्टल में रहते थे. दोनों मृतक छात्र कोटा के अलग-अलग कोचिंग संस्थानों में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. गोताखोरों ने दोनों के शव को बाहर निकालकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. 

Sardarshahar By Election: सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस ने 'बागियों' को नहीं बनाया 'स्टार', लेकिन फिर भी सुर्खियों में आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget