एक्सप्लोरर

Kota News: मां ने कहा- चिंता मत कर, कोचिंग जाकर बात कर लूंगी, इतने में ही 9वीं मंजिल से कूद गया छात्र

छात्र की मां ने बताया कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में था. उसने कोचिंग टीचर से बात करने के लिए कहा था. लेकिन इसी दौरान उसने जान दे दी.

Rajasthan News: शिक्षा की काशी कही जाने वाली शिक्षा नगरी राजस्थान के कोटा (Kota) में इन दिनों लगातार आत्महत्या (Suicide) के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में ऐसे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है, जिनके माता पिता बच्चों को यहां साथ रखकर कोचिंग करवा रहे हैं. वह भी मौत को गले लगा रहे हैं, इसके पीछे कारण कई हो सकते हैं, लेकिन कोचिंग स्टूडेंट की मौत चिंता का विषय है. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जब एक कोचिंग स्टूडेंट ने अपनी मां के सामने ही 9वीं मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्र ने दिल दहलाने वाला कदम उठाकर मौत को गले लगा लिया.

मां से कर रहा था चर्चा

छात्र शुक्रवार दोपहर अपनी मां से पढ़ाई को लेकर चर्चा कर रहा था. मां ने जब उससे कहा कि तू चिंता मत कर, तेरी कोचिंग जाकर टीचर से बात कर लूंगी, लेकिन इसी दौरान छात्र नौवीं मंजिल से कूद गया. नीचे गिरते ही सोसायटी के कर्मचारी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.

बताया जा रहा है कि, कोचिंग छात्र ने पढ़ाई के तनाव के चलते सुसाइड कर लिया. उसने रिहायशी बिल्डिंग की 9वीं मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी. सिर और कोहनी के बल गिरने से उसे अंदरूनी चोट लगी. नीचे गिरते ही बिल्डिंग में मौजूद लोग दौड़ते हुए आए और उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी. 

Rajasthan News: एमएसपी पर खरीद न हुई तो बाजरा किसानों को होगा 3300 करोड़ का नुकसान, कैसे? पढ़ें डिटेल रिपोर्ट

मां ने क्या बताया
जानकारी के अनुसार कोचिंग छात्र स्वर्णा पश्चिम बंगाल का रहने वाला था. वह 1 साल से कोटा में रहकर कोचिंग से 11वीं की पढ़ाई कर रहा है. छात्र अपनी मां के साथ रिहायशी बिल्डिंग में रहता था. पुलिस को मां ने बताया कि उसके सामने ही बेटे ने खिड़की से छलांग लगा दी, उसकी मां ने बताया स्वर्णा पढ़ाई को लेकर तनाव में था. उसने कोचिंग में टीचर से बात करने के लिए कहा था. मैंने टीचर को फोन लगाया था लेकिन टीचर ने फोन नहीं उठाया तो मैंने कहा कि मैं कोचिंग में जाकर बात करूंगी. इसी दौरान वो एकदम से नीचे कूद गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget