एक्सप्लोरर

Kota: कोटा के छह गांवों में होगा सामुदायिक भवन का निर्माण और विस्तार, सांसद ओम बिरला ने की पहल

Kota News: इस दिवाली कोटा को लगातार विकास कार्यों के लिए तोहफे मिल रहे हैं. राज्य सरकार के बाद अब लोकसभा स्पीकर की पहल पर कोटा-बूंदी की सभी पंचायतों में विकास का कार्य किया जाएगा.

Rajasthan News: दिवाली के अवसर पर शिक्षा की नगरी कोटा (Kota) को लगातार सौगातें मिल रही है. शुक्रवार को राज्य की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार ने 700 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. दिवाली से पहले रामगंजमंडी और पीपल्दा क्षेत्र के लोगों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) के प्रयासों से बड़ा तोहफा मिला. दोनों विधानसभा क्षेत्र के छह गांवों में सामुदायिक भवन के निर्माण और विस्तार के लिए सीएसआर मद से 1 करोड़ 42 लाख की लागत से राशि स्वीकृत हुई.

निर्माण या विस्तार का कार्य किया जाएगा

स्पीकर ओम बिरला का प्रयास है कि कोटा-बूंदी की सभी पंचायत समिति क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर सामुदायिक भवनों, खेल के मैदान, स्कूल के कक्षा-कक्षों आदि का निर्माण या विस्तार किया जाए. ताकि वहां के नागरिकों की जरूरतों की पूर्ति हो सके. इसी क्रम में रामगंजमंडी और पीपल्दा क्षेत्र में 6 सामुदायिक भवनों के निर्माण और विस्तार की स्वीकृति करवाई गई. इन सामुदायिक भवनों में ग्रामीण अपने पारिवारिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे.

विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हो सकेगा

इसके अलावा ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनमें कौशल संवर्धन के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का भी आयोजन हो पाएगा. रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के खैराबाद पंचायत समिति के देवलीखुर्द, चेचट और कुदायला में सामुदायिक भवनों का निर्माण करवाया जाएगा. साथ ही सालेड़ा की ढाणी में सामुदायिक भवन का विस्तार करवाया जाएगा.

इसी तरह पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में इटावा पंचायत समिति के लक्ष्मीपुरा, अयाना और गैंता में भी सामुदायिक भवन का निर्माण होगा. सीएसआर मद से इन सार्वजनिक भवनों के निर्माण के लिए राशि जिला प्रशासन को हस्तांतरित कर दी गई है. अब जिला प्रशासन संबंधित एजेंसी के माध्यम से निर्माण के लिए आगामी प्रक्रिया प्रारंभ करेगा.

ये भी पढ़ेंः Udaipur News: क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज़! अब बड़े पर्दे पर ले सकेंगे T-20 मैच का मजा, ये है टिकट की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget